चतरा के मंझराही जंगल में युवक का शव बरामद, हत्या की जतायी जा रही आशंका

बुधवार की सुबह कैंडीनगर के ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर एसडीपीओ अविनाश कुमार व थाना प्रभारी विकास पासवान घटनास्थल पर पहुंचे

राजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कैंडीनगर गांव के चुआडी मंझराही जंगल से बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया, जिसकी पहचान राजपुर निवासी विष्णु कुमार (22) पिता पियो साव के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. उसके शरीर में कई जगहों पर धारदार हथियार से वार किये जाने के निशान हैं.

लोगो ने उसकी हत्या की आशंका जतायी है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह कैंडीनगर के ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर एसडीपीओ अविनाश कुमार व थाना प्रभारी विकास पासवान घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू व शराब का बोतल बरामद किया है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >