झारखंड: बीडीओ सह एमओ को धमकी देना राशन डीलर के बेटे को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल

राशन डीलर का पुत्र मशीन में सेटिंग कर कम राशन बांट रहा था. लाभुकों के बीच पूरा अनाज वितरण करने की बात कहे जाने पर आरोपी विकास ने बीडीओ के साथ दुर्व्यवहार किया. तरह-तरह की धमकी दी. 24 घंटे के अंदर तबादला करा देने की भी धमकी दी. इस संबंध में बीडीओ ने गिद्धौर थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया.

चतरा, तसलीम: गिद्धौर बीडीओ सह एमओ के साथ दुर्व्यवहार व धमकी देना डीलर के बेटे को महंगा पड़ गया. 24 घंटे के अंदर गिद्धौर गांव निवासी विकास कुमार (पिता जागेश्वर दांगी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. प्रभारी बीडीओ सह एमओ हरिनाथ महतो शुक्रवार को कई योजनाओं की जांच कर प्रखंड मुख्यालय लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में दो कार्डधारी मुनैजा खातून व रजिया खातून राशन उठाकर जा रही थीं. गाड़ी रोक कर दोनों से पूछताछ की गयी. इस दौरान पाया कि मुनैजा खातून को 15 किलो की जगह 10 किलो 600 ग्राम व रजिया खातून को 35 किलो की जगह 28 किलो राशन दिया गया है. इसके बाद तुरंत गिद्धौर गांव की डीलर नागेश्वरी देवी की जनवितरण प्रणाली दुकान पहुंचे, जहां डीलर का पुत्र विकास कुमार सभी लाभुकों को कम राशन दे रहा था.

बीडीओ को तबादले की धमकी

राशन डीलर का पुत्र इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन में सेटिंग कर कम राशन बांट रहा था. लाभुकों के बीच पूरा अनाज वितरण करने की बात कहे जाने पर विकास ने बीडीओ के साथ दुर्व्यवहार किया. इसके साथ ही तरह-तरह की धमकी देने लगा. तबादला 24 घंटे के अंदर करा देने की भी धमकी दी. इस संबंध में बीडीओ ने गिद्धौर थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया.

Also Read: झारखंड: नायक बस के मालिक तालेवर साव हत्याकांड में चार आरोपियों को जेल, शव के साथ थाने पहुंचे आक्रोशित ग्रामीण

आरोपी को भेजा गया जेल

थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि बीडीओ के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 04/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए करीब आधे घंटे के अंदर छापेमारी अभियान चलाकर उसे धर दबोचा. शनिवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक जायरा बाखला व कई जवान शामिल थे.

Also Read: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय झारखंड, घर-घर दिए जा रहे निमंत्रण, 31000 मंदिरों में होंगे अनुष्ठान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >