गिरिडीह : पत्नी से हुआ झगड़ा, तो पति ने गुस्से में कर ली आत्महत्या

गिरिडीह में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, तो पति ने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर परिजनों को तब हुई, जब सुबह शख्स का दरवाजा नहीं खुला.

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. शव की पहचान बनियाडीह के रहने वाले पवन राम के रूप में की गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. आत्महत्या की वजह पति-पत्नी के बीच झगड़ा बताई जा रही है. घटना के बाबत बताया गया है कि बीती रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी के बाद पवन ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली.

कमरे का दरवाजा खुला तो दंग रह गए परिजन

सुबह जब परिजन पवन के कमरे का दरवाजा खोल रहे थे, तो दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे से कोई आवाज नहीं आ रही थी. जिसके बाद आस-पास के लोगों को बुलवाकर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला. इसके बाद का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए और चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने देखा कि पवन फंदे से लटका हुआ था. घटना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना फौरन मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना के बाद परिजनों का और रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: झारखंड में दो दिन में दो जवानों ने की आत्महत्या, छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे दोनों

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >