Crew First Posters Out: ‘क्रू’ में दिखा तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन का दमदार अंदाज, पहला पोस्टर आया सामने

Crew First Posters Out: तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ का पहला पोस्टर सामने आ गया है. पोस्टर में तीनों एक्ट्रेसेस काफी दमदार लुक में नजर आ रही है.

Crew

Crew First Posters Out: तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है. इसमें तीनों एक्ट्रेसेस काफी खूबसूरत लग रही है.

Crew

फिल्म ‘क्रू’ में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन एयर होस्टेस के किरदार में है. पोस्टर में वो अपने ग्लैमरस और बदमाश अवतार में दिख रही है.

Crew

क्रू के पोस्टर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है. इसपर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने फिल्म का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, वॉव, तीनों को देखने का इंतजार कर रहा है.

Crew

तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन पहली बार एक साथ आ रही हैं. एकता कपूर की अपकमिंग कमर्शियल फैमिली एंटरटेनर ‘क्रू’ को अब बड़े पर्दे पर देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं.

Crew

मेकर्स ने कुछ दिन पहले ही फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया था. फिल्म 29 मार्च, 2024 को इस गुड फ्राइडे वीकेंड में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Crew

राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित, ‘क्रू’ बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क की फिल्म है.

Crew

फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी है. मूवी दर्शकों को एक रोमांचक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है. क्रू ,वीरे दी वेडिंग और पिछले साल की कॉमेडी फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग के बाद एकता और रिया के बीच तीसरा सहयोग है.

Crew

पिछली बार करीना क्राइम थ्रिलर में करीना कपूर नजर आई थी. फिल्म सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है और 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

कृति सेनन पिछली बार फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आई थी. फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर थे. हालांकि मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर छीक-ठाक प्रदर्शन किया था.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शाहिद कपूर ने की एंट्री, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >