Coronavirus Outbreak : पश्चिम बंगाल के गृह सचिव पत्नी सहित गये हाउस आइसोलेशन में

Coronavirus Outbreak Home Secretary of West Bengal went to house isolation with wife कोलकाता (Kolkata) : पश्चिम बंगाल (West Bengal) के गृह सचिव (Home Secretary) आलापन बंद्योपाध्याय (Alapan Bandopadhyay) अपनी पत्नी सोनाली चक्रवर्ती (Sonali Chakraborty) के साथ गृह आइसोलेशन (House Isolation) में चले गये हैं. सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है. न केवल गृह सचिव बल्कि कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी फिलहाल गृह आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के गृह सचिव आलापन बंद्योपाध्याय अपनी पत्नी सोनाली चक्रवर्ती के साथ गृह आइसोलेशन में चले गये हैं. सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है. न केवल गृह सचिव बल्कि कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी फिलहाल गृह आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है.

राज्य में मिले कोरोना के एकमात्र मरीज की मां राज्य की विशेष गृह सचिव थीं. मंगलवार को वह राज्य सचिवालय नबान्न गयीं थीं. वहां उन्होंने आलापन बंद्योपाध्याय से काफी देर तक बात की थी. इसलिए सतर्कता बरतते हुए श्री बंद्योपाध्याय को हउस आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है.

श्री बंद्योपाध्याय की पत्नी सोनाली चक्रवर्ती, कलकत्ता विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर हैं. वह भी आइसोलेशन में चली गयी हैं. उल्लेखनीय है कि विकास भवन में मंगलवार को एक बैठक हुई थी. बैठक में सोनाली चक्रवर्ती व अन्य विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर के अलावा राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी भी मौजूद थे.

अब ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि कोरोना का वायरस कहीं अधिक न फैल जाये. उल्लेखनीय है कि आलापन बंद्योपाध्याय के अलावा उन सभी अधिकारियों को गृह आइसोलेशन में जाने के लिए कहा गया है, जो कोरोना पीड़ित युवक की मां, पूर्व विशेष गृह सचिव के संपर्क में आये थे.

जानकारी के मुताबिक, श्री बंद्योपाध्याय व अन्य अधिकारी जो आइसोलेशन में गये हैं, वह फिलहाल टेस्ट नहीं करा रहे हैं. केवल वह आम लोगों के संपर्क में न आने के लिए सावधानी बरतते हुए होम आइसोलेशन में गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >