Coronavirus Outbreak : बंगाल में एक परिवार के 11 लोग कोरोना से पीड़ित! ममता ने की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक की मांग

Coronavirus Outbreak : 11 members of one family quarantined in west bengal mamata demands break on international flights कोलकाता : हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा से लौटे कोलकाता के 22 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के साथ पश्चिम बंगाल में इस वायरस का दूसरा ऐसा मामला सामने आया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाने का अनुरोध किया.

कोलकाता : हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा से लौटे कोलकाता के 22 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के साथ पश्चिम बंगाल में इस वायरस का दूसरा ऐसा मामला सामने आया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाने का अनुरोध किया.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहा यह युवक 13 मार्च को लौटा था. कोविड-19 के लक्षण नजर आने पर उसे यहां बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, मरीज के नमूने लिये गये और राष्ट्रीय हैजा एवं आंत रोग संस्थान से प्राप्त रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस के संपर्क में आने की पुष्टि हुई.

अधिकारी ने कहा कि वह चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ में अपने दोस्तों के स्वास्थ्य के बारे में जानने के बाद 19 मार्च को बेलियाघाट आइडी अस्पताल गया. उसके दोस्तों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उन्होंने बताया कि उसके परिवार के 11 सदस्यों, घरेलू सहायकों और चालकों को दो विशेष एंबुलेंस में अलगाव केंद्र भेज दिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि बालीगंज इलाके के रहने वाले इस युवक ने चिकित्सा जांच की सलाह की अवहेलना की, जैसा कि राज्य के पहले कोरोना वायरस के मरीज ने कुछ दिनों पहले की थी. उन्होंने कहा कि कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने व्यक्ति को घर में पृथक रखने की सलाह दी थी, लेकिन उसने इसे नहीं माना.

अधिकारी ने कहा, ‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके संपर्क में कौन-कौन आया.’ इसी सप्ताह 18 वर्षीय एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी. वह 15 मार्च को ब्रिटेन से लौटा था. नाराज ममता बनर्जी ने विदेशों से लौटने वालों के लिए घर में दो सप्ताह के अनिवार्य रूप से पृथक रहने की की घोषणा की और चेतावनी दी कि यदि वे उसका पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें उनसे जबरन पृथक केंद्र में भेज दिया जायेगा.

दो महिलाओं को जबरन अस्पताल ले गयी पुलिस

ममता बनर्जी के निर्देश के बाद दो महिलाओं को पुलिस अस्पताल ले गयी, क्योंकि उन्होंने स्वयं को पृथक रखने की सलाह की अवमानना की और वे अपने अपार्टमेंट के पास घूमती हुई नजर आयी. हाल ही में दोनों विदेश से लौटी थीं. घरों में रहने के मोदी के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री से अपील की कि राज्य में आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगायी जाये.

एक लाख से अधिक लोग विदेश से लौटे

ममता ने बैठक के बाद कहा, ‘मैंने उनसे बंगाल आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाने की अपील की है. बंगाल से तीन देशों की सीमा लगी हुई है. एक लाख से अधिक भाई-बहन हाल ही में विदेश से लौटे हैं. शहर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आगमन अब भी जारी है.’

प्रधानमंत्री मोदी और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से कोरोना वायरस से प्रभावित असंगठित क्षेत्र के लिए राहत पैकेज देने का भी अनुरोध किया है. बनर्जी ने कहा कि उन्होंने निजी ऑपरेटरों से चिकित्सा जांच कराने की भी अनुमति मांगी है. उन्होंने दोहराया कि चिकित्सा किट्स के लिए केंद्र से अनुरोध किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >