कोरोना वायरस का डर : भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशिया कप से हटने का फैसला किया

टूर्नामेंट आठ से 15 मार्च तक थाईलैंड की राजधानी में खेला जाना है

कोलकाता : भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने गुरुवार को कोरोना वायरस के डर से बैंकाक में आगामी एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट से अपनी टीम को हटाने का फैसला किया.

सत्र का शुरुआती पहले चरण का टूर्नामेंट आठ से 15 मार्च तक थाईलैंड की राजधानी में खेला जाना है. पांच महीने के निलंबन से वापसी के बाद भारतीय तीरंदाजी टीम का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होता.

एएआई के सहायक सचिव गुंजन अबरोल ने विश्व तीरंदाजी महासचिव टॉम डिलेन को लिखा, कोरोना वायरस के कारण मौजूदा चिंताजनक स्थिति की समीक्षा तथा साई व आईओसी, एएआई द्वारा जारी यात्रा संबंधित सलाह के बाद हम अपनी टीम के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं और इन मौजूदा परिस्थितियों में कोई जोखिम नहीं ले सकते.

उन्होंने लिखा, इसलिये टीम को सात से 15 मार्च तक बैंकाक में होने वाले एशिया कप पहले चरण के विश्व रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट से टीम को हटाने का फैसला किया जाता है. उन्होंने साथ ही लिखा, टीम की सात मार्च को रवानगी के सारे इंतजाम कर दिये गये थे, लेकिन दुर्भाग्य से हमें अपनी इच्छा के विरूद्ध यह मुश्किल फैसले करने को बाध्य होना पड़ा.

विश्व तीरंदाजी अधिकारी ने कहा कि टूर्नामेंट का आयोजन होगा, हालांकि थाईलैंड में कोरोना वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और जनवरी से अब तक वहां 45 से ज्यादा पाजीटिव मामले सामने आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >