Coronavirus in Bengal: बंगाल का हाल बेहाल,डॉक्टर की मौत, पाये गये थे कोरोना पॉजिटिव, चार जिले रेड जोन में

Coronavirus in Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को एक सूची जारी कर कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर कोलकाता समेत चार जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है वहीं शहर के 287 इलाकों की पहचान निरुद्ध क्षेत्र( ब्लॉक) के तौर पर की गयी है. कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है.

Coronavirus in Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को एक सूची जारी कर कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर कोलकाता समेत चार जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है वहीं शहर के 287 इलाकों की पहचान निरुद्ध क्षेत्र (ब्लॉक ) के तौर पर की गयी है. कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है. इधर, पश्चिम बंगाल में 69 साल के डॉक्टर की मौत हो गयी है. वह कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. पश्चिम बंगाल आर्थोपेडिक एसोसिएशन उनके लिए राजकीय सम्मान की मांग की है.

Also Read: …जब बंगाल के पुराने भाजपाइयों के पास आया पीएम मोदी का फोन, कही ये बात
11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन

राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक 11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन जबकि आठ की ग्रीन जोन के तौर पर की गयी है. ऑरेंज जोन में रखे गये जिलों में दक्षिण 24 परगना, हुगली, पश्चिम मेदिनिपुर, पूर्ब वर्द्धमान , कलिमपोंग, नदिया, जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, मुर्शिदाबाद और मालदा है। वहीं ग्रीन जोन में रखे गए आठ जिलो में अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दखिन दिनाजपुर, बीरभूम, बांकुरा, पुरुलिया और झारग्राम हैं.


यहां लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी

रेड जोन वे इलाके हैं जहां कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा है. इन इलाकों में लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी होगा. ऑरेंज जोन में वे इलाके होते हैं, जहां कोरोना के काफी कम मामले सामने आये हैं और संक्रमितों की संख्या मे कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. वहीं, ग्रीन जोन में उन इलाकों को शामिल किया गया है जहां कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है.

Also Read: Coronavirus : बंगाल में 24 घंटे में मिला 38 कोरोना पॉजिटिव केस, 20 की हुई मौत
कोलकाता में करीब 287 इलाकों की पहचान निरूद्ध क्षेत्र

कोलकाता में करीब 287 इलाकों की पहचान निरूद्ध क्षेत्र के तौर पर की गई है जिनमें शहर के उत्तरी एवं मध्य क्षेत्र ज्यादा हैं. मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बताया कि पूर्ब मेदिनिपुर जिले में आठ निरुद्ध क्षेत्र हैं जिनमें से पांच ऐसे इलाके हैं जहां नौ अप्रैल के बाद से कोविड-19 का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के 57 निरुद्ध क्षेत्रों में से 13 इलाकों में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है. कोलकाता के 287 निरुद्ध क्षेत्रों में से 18 क्षेत्रों में पिछले दो हफ्तों में एक भी मामला सामने नहीं आया है.

21 दिन तक कोई नया मामले सामने नहीं आता तो

सिन्हा ने बताया कि अगर किसी इलाके से कम से कम 21 दिन तक कोई नया मामले सामने नहीं आता तो सरकार वहां राहत की घोषणा कर सकती है. पश्चिम बंगाल में सोमवार तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई थी और कुल 633 लोग संक्रमित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >