Coronavirus In Jharkhand : झारखंड के गढ़वा में आखिर कोरोना संक्रमित मरीज ने कोविड वार्ड में क्यों कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Coronavirus In Jharkhand , गढ़वा न्यूज (विनोद पाठक) : झारखंड के गढ़वा जिला स्थित सदर अस्पताल के कोविड सेंटर में इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीज ने आत्महत्या कर ली. मृतक गढ़वा जिले के कांडी थाना के करकटा गांव का रहनेवाला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खुदकुशी के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित मृतक 14 अप्रैल को गढ़वा सदर अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती हुआ था. उसका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों के मुताबिक रिकवरी रेट भी उसका ठीक था, लेकिन 18 अप्रैल की रात उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read: Sarkari Naukri 2021 : नेशनल व स्टेट चैंपियन खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें क्या है योग्यता और कब तक कर सकेंगे आवेदन, ये है लेटेस्ट अपडेट

आज सोमवार की सुबह जब सफाईकर्मी वार्ड में झाड़ू लगाने गयी, तो उसने देखा कि कोरोना संक्रमित मरीज ने खुदकुशी कर ली है. इसके बाद उसने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

Also Read: IRCTC/Indian Railways News : टाटानगर रेलवे स्टेशन को मिला प्रदूषण मुक्त का सीटीओ सर्टिफिकेट, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्टेशन संचालन की दी अनुमति

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >