CoronaVirus Effects : प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मैचों में एक दूसरे से हाथ नहीं मिलायेंगे खिलाड़ी

कोरोना वायरस से बचाव के तहत प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मैचों के दौरान खिलाड़ी और अधिकारी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलायेंगे.

लंदन : कोरोना वायरस से बचाव के तहत प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मैचों के दौरान खिलाड़ी और अधिकारी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलायेंगे. लीग ने गुरुवार को कहा कि चिकित्सा परामर्श से जुड़ा अगला नोटिस जारी होने तक खिलाड़ी और अधिकारी हाथ नहीं मिलायेंगे जो कि फुटबाल मैचों में एक परंपरा रही है.

लीग ने बयान में कहा, ‘कोरोना वायरस नाक और मुंह के जरिए फैलता है और हाथ मिलाने से यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है.’ फ्रेंच लीग ने भी बुधवार से इसी तरह के उपाय अपनाने शुरू कर दिये हैं.

प्रीमियर लीग में शीर्ष पर चल रहे लिवरपूल ने भी कहा कि वह मैच के दिनों में बच्चों का उपयोग नहीं करेगा. अमूमन बच्चे मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का हाथ पकड़कर मैदान पर जाते हैं. ब्रिटेन में गुरुवार तक 115 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AmleshNandan Sinha

Published by: Prabhat Khabar

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >