मुख्य बातें
Coronavirus in Jharkhand Live Update : रांची : झारखंड में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. सोमवार को रिकॉर्ड 147 पॉजिटिव केस मिले हैं. संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1290 हो गई है. रविवार को कुल 113 नये संक्रमित मरीज मिले. इस बीच अच्छी खबर ये है कि अब तक 490 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. अब तक राज्य में सात मरीजों की मौत हो चुकी है. राज्य के सभी 24 जिले कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
