VIDEO: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 4 सितंबर को सभी जिलों में प्रदर्शन

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आंदोलन के बारे में कहा कि सोमवार चार सितंबर को राज्य के सभी जिलों में आंदोलन होगा. वहीं, बीजेपी के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध जताया जाएगा.

Jharkhand News: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आंदोलन तेज करने की बात कही गयी है. इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सोमवार चार सितंबर, 2023 को राज्य के सभी जिलों में महंगाई के खिलाफ आंदोलन होगा. कहा कि बीजेपी गला घोंट कर दो बूंद पानी देने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए के डीएनए में लूट है. कहा कि अब बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस राज्य भर में सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा. सोमवार से सभी जिलों में महंगाई के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >