Bengal Chunav 2021 LIVE : दो महीने बाद बंगाल में गुंडे मांगेंगे जान की भीख, मालदा की रैली में बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Live rally Malda |West Bengal news Yogi Adityanath live rally - पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस के गढ़ मालदा के गाजोल कॉलेज ग्राउंड उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा शुरू हो गया है. योगी यहां परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहै हैं. बंगाल चुनाव के बीच योगी की यह पहली रैली है. योगी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि सरकार गौ हत्या और लव जिहाद रोकने में असफल रही है. बता दें कि मालदा जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. यहां पर 12 विधानसभा सीटों में से करीब 7 पर कांग्रेस का कब्जा है. वहीं योगी की रैली से पीरजादा की पार्टी और कांग्रेस की परेशानी बढ़ सकती है.

Live Updates
3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

यूपी के सीएम ने कहा

यूपी के सीएम ने कहा कि कुछ साल पहले यूपी में भी गुंडागर्दी होती थी, लेकिन अब वहां पर यह बंद हो गया. मैें आपसे कहना चाहता हूं कि दो महीने बाद यहां भी गुंडे अपनी जान की भीख मांगेंगे.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

मोदी जी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया – योगी

मालदा की रैली में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया है. मोदी जी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार मोदी जी के कल्याणकारी योजना को लागू नहीं होने देती है. यह यहां की जनता पर अत्याचार है. हमारी सरकार यहां अगर आती है तो सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

होलिका का किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में सत्ताधारी पार्टी भगवान का विरोध करती है. मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि अब से कुछ दिन बाद होली है. होली के दिन होलिका को जलाया जाता है. होलिका भी भगवान का विरोध करती थी.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

योगी आदित्यनाथ ने कहा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की एक पार्टी राम मंदिर नहीं बनने देना चाहती थी, आज उन पार्टियों की हालत देखिए. योगी ने कहा कि रामद्रोहियों को जनता जरूर सजा देगी.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

मालदा में बोले योगी

मालदा की रैली में बोलते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परिवर्तन की धरती है. बंगाल में हालात अराजक और बदहाल हो गई है.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

योगी की रैली से पहले 100 से अधिक लोगों ने थामा टीएमसी का दामन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मालदा में रैली से पहले पुरोहित समाज के 100 से अधिक लोगों ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

अब से कुछ देर बाद रैली

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच अब से कुछ देर बाद कांग्रेस के गढ़ मालदा के गाजोल कॉलेज ग्राउंड उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सभा को संबोधित करेंगे.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

मालदा में योगी

2011 की जनगणना के अनुसार मालदा में कुल 51.3% फीसदी मुस्लिम आबादी है, जिनका जिले की सभी 12 सीटों पर खासा प्रभाव है. बीजेपी की नजर नालदा के साथ साथ उनसे सटे कई जिलों पर है.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

योगी की रैली आज

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की आज 1.40 मिनट में मालदा में जनसभा है. योगी हेलीकॉप्टर के माध्यम से यहां पहुंचेंगे. रैली को लेकर बीजेपी ने तैयारी पूरी कर ली है.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

प्रदेश भाजपाकर रही है तैयारी

प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु मालदा में इस सभा की तैयारियों को अंतिम देने में पिछले कुछ दिनों से जुटे हैं. इसमें सभा के मंच से लेकर कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के साथ बैठक शामिल है.

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

तृणमूल ने बोला योगी पर हमला

तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल में सभा करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तृणमूल कांग्रेस ने निशाना साधा. प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन श्रीरामपुर बटतला स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में किया गया. इसमें धनियाखाली की विधायक तथा मंत्री असीमा पात्र, आरामबाग की सांसद अपारूपा पोद्दार तथा हुगली जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर कबरी मन्ना शामिल थीं. तीनों नेताओं ने दीदी की योजनाओं को गिनाते हुए यहां सभा करने आये योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह अपना प्रदेश पहले ठीक से संभाल नहीं सकते और बंगाल को सीखाने आये हैं. यहां की जनता उनके बहकावे में आनेवाली नहीं है. वह इस बार दीदी को ही मुख्यमंत्री बनायेगी

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

लव जिहाद पर बोले योगी

लव जिहाद के सवाल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे संबंधित कानून सब पर समान भाव से लागू होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कहा कि वह जब उत्तर भारत में होते हैंं, तो उन्हें कुछ और नजर आता है और जब दक्षिण में होते हैं तो पूरी तरह पीएफआइ की भाषा बोलते हैं. उसके कार्यक्रमों का समर्थन करते हैं. श्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में भाजपा 350 से भी ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बनायेगी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बंगाल के मालदा में रैली करने जा रहे हैं

3:18 PM. 2 Mar 21 3:18 PM. 2 Mar

रैली से पहले टीएमसी पर हमला

पश्चिम बंगाल की धरती पर कदम रखने से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को चेतावनी दी है. सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा – जैसी करनी वैसी भरनी, जो जैसा करेगा, वैसा ही उसको भरना भी होगा. पश्चिम बंगाल के अंदर सत्ता प्रायोजित अपराध चल रहा है. तृणमूल के गुंडे बुजुर्गों, महिलाओं और मासूमों की हत्या कर रहे हैं. लेकिन अब ये नहीं चलेगा. भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है.

10:09 AM. 2 Mar 21 10:09 AM. 2 Mar

योगी की रैली

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच आज कांग्रेस के गढ़ मालदा के गाजोल कॉलेज ग्राउंड उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सभा को संबोधित करेंगे. सभा की तैयारियों में प्रदेश भाजपा ने अपनी पूरी तैयारी झोंक दी है. पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में भाजपा ने अपने आला नेताओं को उतार दिया है. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब योगी आदित्यनाथ प्रचार में उतर रहे हैं.

मुख्य बातें

CM Yogi Live rally Malda |West Bengal news Yogi Adityanath live rally – पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस के गढ़ मालदा के गाजोल कॉलेज ग्राउंड उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा शुरू हो गया है. योगी यहां परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहै हैं. बंगाल चुनाव के बीच योगी की यह पहली रैली है. योगी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि सरकार गौ हत्या और लव जिहाद रोकने में असफल रही है. बता दें कि मालदा जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. यहां पर 12 विधानसभा सीटों में से करीब 7 पर कांग्रेस का कब्जा है. वहीं योगी की रैली से पीरजादा की पार्टी और कांग्रेस की परेशानी बढ़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >