बेगूसराय में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

बेगूसराय के एक गांव में सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए उनके परिवार को मुआवजा देने का ऐलान किया है.

बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग में जलने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई है. सोमवार की रात को जोरदार आवाज के साथ गैस सिलेंडर फटा और फिर घर में आग लग गई देखते ही देखते आग की लपटें काफी तेज हो गई. आग लगने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम उदगार ठाकुर के पुत्र संतोष ठाकुर के घर में गैस सिलेंडर लीक हो रहा था जिसके बाद उसमें अचानक से ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. आग में संतोष ठाकुर के मासूम तीन वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और 4 वर्षीय पुत्री स्वाति कुमारी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू

सिलेंडर फटते ही घटनास्थल पर भगदड़ और चीख पुकार मच गई. देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और आग बुझाने की कोशिश में लग गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक इस विस्फोट और आगजनी में 2 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी.

परिजनों में कोहराम

घटना की सूचना पर चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी. इसकी जानकारी घर के सदस्यों को नहीं लगी. जैसे ही चूल्हा जलान के लिए माचिस जलाई, सिलेंडर ने आग पकड़ ली और ब्लास्ट हो गया.

मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रू० अनुग्रह अनुदान राशि देने का भी निर्देश दिया है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >