Bengal Chunav 2021: दीदी ने बंगाल की संस्कृति को चापलूसी और वोट बैंक की राजनीति में बदल दिया है, अमित शाह का ममता पर वार
Copied link
ममता बनर्जी लाइव कूचबिहार| Bengal election 2021 Live updates | : प.बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का अभियान तेज हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छह सभा करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह शांतिपुर में रोड शो किया. वहीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कूचबिहार को लेकर आयोग के फैसले पर सवाल उठाया है. ममता ने कहा है कि आप मुझे किसी अपने के पास जाने से नहीं रोक सकते है. ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव आयोग मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का नाम बदलकर मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर ले. बता दें कि कूचबिहार में शनिवार को मतदान के दौरान सीआईएसएफ की गोली से चार युवकों की मौत हो गई, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जिले में कोई भी राजनेता 72 घंटे तक नहीं जा पाएंगे. ECI के फैसले के बाद राज्य में प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है. वहीं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आज राज्य क हर जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे. बंगाल चुनाव २०२१ से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
1:09 AM. 12 Apr 211:09 AM. 12 Apr
एक खास वर्ग के लिए ममता बनर्जी का श्रद्धांजलि देना दुखद: अमित शाह
कूच बिहार की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अमित शाह ने कहा कि कल बंगाल में उपद्रवियों ने एक बूथ पर हमला किया व CAPF के हथियार लूटने की कोशिश की जिसे रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी, यह एक दुखद घटना है, पर उससे भी दुखद घटना यह है दीदी का वोटबैंक के लिए सिर्फ एक विशेषवर्ग को श्रद्धांजलि देना. अमित शाह ने पूछा कि दीदी, क्या CAPF को घेरने का आपका भाषण इसके लिए जिम्मेदार नहीं है?
1:09 AM. 12 Apr 211:09 AM. 12 Apr
बंगाल के लोगों ने दीदी का अस्तित्व खत्म करने का फैसला किया है: अमित शाह
बशीरहाट दक्षिण से ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि दीदी ने बंगाल की संस्कृति को चापलूसी और वोट बैंक की राजनीति में बदल दिया है इसलिए बंगाल के लोगों ने बंगाल से दीदी के अस्तित्व को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला किया है.
1:09 AM. 12 Apr 211:09 AM. 12 Apr
बर्दमान में बीजेपी पर बरसीं ममता बनर्जी
बर्दमान में ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपनी हार स्वीकार कर ली है.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल शांति, एकता और सद्भाव की भूमि है. बंगाल में आतंक का कोई स्थान नहीं है, भाजपा का बंगाल में कोई स्थान नहीं है.
1:09 AM. 12 Apr 211:09 AM. 12 Apr
आम जनता को ममता बनर्जी ने सुरक्षाबलों के खिलाफ भड़काया : अमित शाह
अमित शाह ने ममता बनर्जी पर सुरक्षाबलों के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले, दीदी ने युवाओं और महिलाओं को आगे आने और सुरक्षाबलों का घेराव के लिए प्रोत्साहित किया. पर उसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी है और इसके अलावा एक बीजेपी कार्यकर्ता की भी मौत हो गयी.
1:09 AM. 12 Apr 211:09 AM. 12 Apr
अमित शाह का ममता बनर्जी पर तंज
ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं यहां एक निवेदन करने आया हूं. दीदी ने 10 साल तक शासन किया है. क्या उसे छोटी विदाई देना अच्छा लगेगा? इसलिए आप भाजपा को 200 सीटें देकर उसे विदाई दें.
1:09 AM. 12 Apr 211:09 AM. 12 Apr
आप अपना इस्तीफा तैयार रखें दीदी: अमित शाह
कूचबिहार मामले में अमित शाह से इस्तीफा मांगने के मामले पर अमित शाह ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि दीदी बार-बार कह रही हैं कि अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि दीदी जब लोग मुझसे इस्तीफा देने के लिए कहेंगे तो मैं करूंगा. लेकिन आपको तैयार रहना चाहिए क्योंकि आपको 2 मई को इस्तीफा देना होगा.
1:09 AM. 12 Apr 211:09 AM. 12 Apr
आनंद बर्मन की हत्या पर शोक व्यक्त करें ममता बनर्जी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के पास अभी भी पांचवीं हत्या (आनंद बर्मन) पर शोक व्यक्त करने और अपने भाषण के लिए बंगाल के लोगों से माफी मांगने का समय है.
1:09 AM. 12 Apr 211:09 AM. 12 Apr
बंगाल में खत्म होगी राजनीतिक हिंसा
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कूचबिहार कि इस एक घटना (सितालकुची) को छोड़कर, पश्चिम बंगाल में अब तक शांति से चुनाव हुए हैं. मैं वादा करता हूं कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद बंगाल में राजनीतिक और चुनाव संबंधी हिंसा समाप्त हो जाएगी.
1:09 AM. 12 Apr 211:09 AM. 12 Apr
ममता पर अमित शाह का निशाना
कूचबिहार घटना को लेकर जारी सियासत के बीच अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने केवल चार लोगों को शोक व्यक्त किया. उन्होंने आनंद बर्मन के लिए एक भी आंसू नहीं बहाया क्योंकि वह एक राजवंशी समुदाय से था. वह अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के लिए उपयुक्त नहीं था. इस प्रकार की राजनीति बंगाल की संस्कृति नहीं है.
7:18 PM. 11 Apr 217:18 PM. 11 Apr
गोली का बदला वोट से
ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी की एक रैल में कहा है कि गोली का बदला लोग वोट से लेंगे. उन्होंने कहा कि अब यह सिर्फ मेरी लड़ाई नहीं है. ये अब पूरे बंगाल की लड़ाई है.
6:51 PM. 11 Apr 216:51 PM. 11 Apr
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो शुरू हो गया है. शाह का रोड शो शांतिपुर में हो रहा है. गृहमंत्री आज तीन रोड शो करेंगे
6:51 PM. 11 Apr 216:51 PM. 11 Apr
मतदान के दूसरे दिन मिला बम
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में कल मतदान के दिन हुई हिंसा के बाद आज दूसरे दिन सुबह शीतलकूची के बेलाकोबा में ताजा बम बरामद किया गया. हिंसा के बीच गांव में बम मिलने से ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग करते हुए आज सुबह सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया.
6:51 PM. 11 Apr 216:51 PM. 11 Apr
अमित शाह का रोड शो
अब से कुछ देर बाद गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो शांतिपुर में शुरु होगा. गृहमंत्री आज तीन रोड शो एक जनसभा और दो टाउन हॉल मीटिंग करेंगे.
6:51 PM. 11 Apr 216:51 PM. 11 Apr
अभिषेक का ट्वीट
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने निर्वाचन आयोग के फैसले पर सवाल उठाया है. अभिषेक ने ट्वीट कर कहा कि अब चुनाव आयोग की निष्पक्षता सामने आ चुकी है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को लोगों के पास जाने से रोका जा सकता है, लेकिन उनके दिलों से कैसे निकाल लोगे?
6:51 PM. 11 Apr 216:51 PM. 11 Apr
ममता ने कहा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मारे गए युवकों के परिजनों से ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग मारे गए हैं, उनके साथ मैं और मेरी पार्टी साथ में है. उन्होंने आगे कहा कि मैं आपसे मिलना चाहती थी, लेकिन आयोग ने रोक लगा दी है. मैं 14 तारीख को वहां आऊंगी.
6:51 PM. 11 Apr 216:51 PM. 11 Apr
ममता की प्रेस कॉन्फ्रेंस
टीएसमी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में काला कपड़ा पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. ममता ने इस दौरान चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाया. इस दौरान ममता ने वीडियो कॉल के जरिए गोलीबारी में मारे गए परिजनों से बात की है.
6:51 PM. 11 Apr 216:51 PM. 11 Apr
शीतलकूची घटना को लेकर टीएमसी द्वारा विरोध रैली
कूचबिहार के शीतलकुची घटना के विरोध में बांकुड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से जगह जगह विरोध रैली निकाली गई .जिले के जंगलमहल इलाके के तालडांगरा विधानसभा इलाके में टीएमसी उम्मीदवार अरुप चक्रवर्ती के नेतृत्व में जुलूस निकाली गई. जो कि तालडांगरा पार्टी कार्यालय से शुरू होकर नगर परिक्रमा के बाद समाप्त हुई.
6:51 PM. 11 Apr 216:51 PM. 11 Apr
आज कूचबिहार नहीं जाएंगी ममता
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी आज कूचबिहार फायरिंग में मारे गए लोगों से मिलनै नहीं जाएंगी. ममता ने ट्वीट कर लिखा कि तीन दिन आप मुझे अपने लोगों से दर्द बांटने से रोक सकते हो, लेकिन मैं वहां चौथें दिन जाऊंगी. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी आज सिलीगुड़ी में मीडिया को संबोधित कर सकती हैं.
3:28 PM. 11 Apr 213:28 PM. 11 Apr
ममता का ट्वीट
ममता बनर्जी ने ईसीआई द्वारा कूचबिहार में किसी भी नेताओं की एंट्री पर बैन लगाने को लेकर निशाना साधा है. ममता ने कहा कि चुनाव आयोग को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का नाम बदलकर मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर लेना चाहिए.
3:28 PM. 11 Apr 213:28 PM. 11 Apr
सीआईएसएफ ने दिया बयान
कूचबिहार फायरिंग के बाद सीआईएसएफ ने बयान जारी किया है.
सीआईएसएफ ने अपने बयान में कहा है कि यह फायरिंग ‘आत्मरक्षा’ में की गई है.
सीआईएसएफ का बयान- 100-150 ग्रामीणों के एक समूह ने जवानों को घेरकर हथियार छीनने का प्रयास किया गया.
2:09 PM. 11 Apr 212:09 PM. 11 Apr
दिलीप घोष का बयान
बीजेपी अध्यक्ष ने दिया ये बयान- कूचबिहार मामले के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है. घोष ने कहा कि ममता बनर्जी रैली में लोगों को सेंट्रल फोर्स के खिलाफ उकसाती है, उनपर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जो लोग सेंट्रल फोर्स का घेराव करते हैं, वो एंटी सोशल हैं.
2:09 PM. 11 Apr 212:09 PM. 11 Apr
चुनाव आयोग का आदेश
निर्वाचन आयोग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि कूचबिहार में कोई भी राजनेता 72 घंटे तक नहीं जा पाएंगे. आयोग ने इस नियम को पालन कराने के लिए मुख्य सचिव को जिम्मेदारी दी है.
2:09 PM. 11 Apr 212:09 PM. 11 Apr
ममता का ऐलान
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज कूचबिहार जाने का ऐलान किया है. कूचबिहार में शनिवार को मतदान के दौरान सीआईएसएफ की गोली से चार युवकों की मौत हो गई. ममता ने इसके बाद शीतलकूची जाने की घोषणा की है.
मुख्य बातें
ममता बनर्जी लाइव कूचबिहार| Bengal election 2021 Live updates | : प.बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का अभियान तेज हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छह सभा करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह शांतिपुर में रोड शो किया. वहीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कूचबिहार को लेकर आयोग के फैसले पर सवाल उठाया है. ममता ने कहा है कि आप मुझे किसी अपने के पास जाने से नहीं रोक सकते है. ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव आयोग मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का नाम बदलकर मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर ले. बता दें कि कूचबिहार में शनिवार को मतदान के दौरान सीआईएसएफ की गोली से चार युवकों की मौत हो गई, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जिले में कोई भी राजनेता 72 घंटे तक नहीं जा पाएंगे. ECI के फैसले के बाद राज्य में प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है. वहीं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आज राज्य क हर जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे. बंगाल चुनाव २०२१ से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…