Cirkus Bo Collection Day 1: पहले ही दिन रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ का हुआ बुरा हाल, ओपनिंग डे पर इतनी हुई कमाई

1 / 1
Cirkus Bo Collection Day 1: पहले ही दिन रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ का हुआ बुरा हाल, ओपनिंग डे पर इतनी हुई कमाई
फुल स्क्रीन में देखें

Cirkus Bo Collection Day 1: पहले ही दिन रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ का हुआ बुरा हाल, ओपनिंग डे पर इतनी हुई कमाई

Cirkus Box office Collection Day 1: आखिरकार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला प्रतिक्रिया मिल रहा है. मूवी में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिज हैं. चलिए आपको बताते है पहले दिन कितनी की कमाई हुई.

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ को मिला-जुला रिव्यू दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रहा है. मूवी में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, वरुण ,जैकलीन फर्नांडिज , संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, ब्रजेश हिरजी, सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार है.

फिल्म ‘सर्कस’ का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. कहा जा रहा था कि ओपनिंग डे पर मूवी 12 से 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पहले दिन मूवी ने सिर्फ 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े है, जिसमें थोड़ा बहुत फेरबदल हो सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हो सकता है वीकेंड पर ‘सर्कस’ की कमाई में इजाफा हो. क्रिसमस भी है तो उम्मीद की जा रही है फिल्म की कमाई में बढ़त होगी. बता दें कि मूवी में रणवीर डबल रोल में नजर आए है.

रणवीर इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में नजर आ चुके है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. वहीं, रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. मूवी तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, टेलीग्राम, मूवीरुलेज पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और एचडी प्रिंट में उपलब्ध है.

फिल्म सर्कस, विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स से प्रेरित है. सर्कस फिल्म की कहानी दो जुड़वां बच्चों की है, जो जन्म से बिछड़ जाते हैं. रॉय (रणवीर) और जॉय (वरुण) की एक जोड़ी सर्कस में काम करती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >