छत्तीसगढ़ : जशपुर में बीजेपी के पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव की कार पर हमला

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जशपुर के पूर्व बीजेपी सांसद पर हमला हुआ है. पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पहले कभी जशपुर में ऐसी घटना नहीं हुई.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव पर हमला हो गया है. इसकी सूचना उन्होंने थाने को दी है और पुलिस से मांग की है कि अंबिकापुर-रांची नेशनल हाईवे पर स्थित जशपुर में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये. रणवजिय सिंह जूदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर पत्रकारों को इसकी जानकारी दी.

पत्रकारों को श्री जूदेव ने बताया कि वह रात को साढ़े 11 बजे के आसपास कहीं से आ रहे थे. जशपुर में बालाछापर मोड़ के पास अचानक से उनकी गाड़ी पर हमला हुआ. उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया. आखिर क्यों हमला हुआ और किसने हमला किया, इसकी जानकारी लेने के लिए उन्होंने थोड़ी देर के लिए गाड़ी रोकी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.

जशपुर के राजघराने से है रणविजय का ताल्लुक

जशपुर के सबसे प्रभावशाली लोगों में शुमार हैं बीजेपी के पूर्व सांसद. जशपुर के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं. दिलीप सिंह जूदेव के भाई हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि एकदम से मेरी गाड़ी पर हमला हुआ. मुझे लगा कोई चीज मेरी गाड़ी से आकर टकरायी. थोड़ी देर के लिए हमने गाड़ी रोकी और यह देखने की कोशिश की कि किसने हम पर हमला किया.

Also Read: राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव के भाई विक्रमादित्य पर हत्या की कोशिश का आरोप

जशपुर में कभी नहीं होती थी ऐसी घटना : जूदेव

श्री जूदेव वने कहा कि अगर किसी जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम लोगों के साथ क्या हो सकता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. यह बेहद चिंताजनक बात है. उन्होंने कहा कि जशपुर में पहले कभी ऐसी घटना नहीं होती थी. रणविजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने निजी सुरक्षाकर्मियों को भेजकर थाने में इसकी सूचना दी.

बेटे के साथ राउरकेला से लौट रहे थे रणविजय सिंह जूदेव

उन्होंने कहा कि अंबिकापुर-रांची का यह नेशनल हाई-वे है. पत्थलगांव-जशपुर को भी यह हाई-वे जोड़ता है. रात को बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से आना-जाना करते हैं. उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाने में हमने सूचना दी है. बताया जा रहा है कि रणविजय सिंह जूदेव पड़ोसी राज्य ओडिशा के राउरकेला से अपने बेटे के साथ जशपुर लौट रहे थे. उसी दौरान उनकी कार पर हमला करके उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गयी, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: कांग्रेस जीती, तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

जशपुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवायी

सूत्रों के मुताबिक, रणविजय सिंह जूदेव जिस कार में जा रहे थे, उसे उनके बेटे प्रताप सिंह जूदेव चला रहे थे. रणविजय सिंह भी आगे की ही सीट पर बैठे थे. गनीमत यह रही कि सिर्फ कार का शीशा टूटा. पिता-पुत्र को किसी प्रकार की चोट नहीं आयी. घर पहुंचने के बाद अपने निजी सुरक्षा गार्ड के जरिये उन्होंने जशपुर कोतवाली थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है. समाचार लिखे जाने तक इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >