छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर बड़ा अपडेट, दिल्ली में बैठक के बाद निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की की तारीखों की घोषणा शीघ्र होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में दिन भर चली एक अहम बैठक के बाद इसके संकेत दिए. उन्होंने पर्यवेक्षकों को हिंसा मुक्त और धनबल से मुक्त चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं. इसी साल पांच राज्यों में चुनाव होने हैं.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव पर सबसे बड़ा अपडेट आया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक बयान दिया है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा शीघ्र की जाएगी. छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. निर्वाचन आयोग की टीम ने राज्यों का दौरा करके वहां के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. शुक्रवार (6 अक्टूबर) को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एक बयान दिया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनावों की तारीखों का ऐलान एक-दो दिन में ही हो जाएगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा है कि पर्यवेक्षकों से हिंसा मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने को कहा है. पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग ने एक अहम बैठक की और इसके बाद यह बयान दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पर्यवेक्षकों से आगामी चुनावों में धनबल पर पूरी तरह से नियंत्रण लगाने के साथ ही हिंसा मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने को कहा.

दिन भर चली चुनाव आयोग की अहम बैठक

चुनाव आयोग ने पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की दिनभर बैठक ली, जिसका उद्देश्य रणनीति को सुव्यवस्थित करना था, ताकि आदर्श आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके तथा धन एवं बाहुबल चुनावों को प्रभावित न कर पाए, ऐसी व्यवस्था की जाए. राजीव कुमार ने कहा कि पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि चुनाव हिंसा मुक्त हों और धनबल की बुराई को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए. आयोग ने अब तक राजस्थान, मिजोरम, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है. एक दिन पहले ही यानी बृहस्पतिवार (5 अक्टूबर) को आयोग की एक टीम ने तेलंगाना की यात्रा पूरी की.

चुनाव आयोग की टीम ने पूरा किया पांच राज्यों का दौरा

चुनाव आयोग की टीम के पांच राज्यों का दौरा पूरा करने और उसके बाद इस अहम बैठक से अंदाजा लगाया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2003 में पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए थे. तब एक चरण में यहां एक दिसंबर 2003 को मतदान कराया गया था. इसके तीन दिन बात यानी चार दिसंबर 2003 को मतगणना कराई गई थी.

Also Read: डॉ रमन सिंह से सत्ता छीनने वाले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पांच बार जीत चुके हैं विधानसभा चुनाव

छत्तीसगढ़ में 2008 से दो चरणों में हो रहा है मतदान

वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हुए थे. इस साल 14 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग हुई. 8 दिसंबर को सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना कराई गई थी. उसी दिन सभी सीटों के परिणाम जारी कर दिए गए थे. सूबे में तीसरी बार वर्ष 2013 में चुनाव हुए. इस बार भी दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण की वोटिंग 11 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 19 नवंबर को हुई थी. 8 दिसंबर 2013 को एक साथ मतगणना हुई थी. वर्ष 2018 में भी दो चरणों में ही वोटिंग हुई. पहले चरण का मतदान 14 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को हुआ था. इस साल भी मतगना 8 दिसंबर को ही कराई गई थी.

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता कब लगेगी?

इसलिए संभावना जताई जा रही है कि नवंबर के अंत में या दिसंबर के पहले सप्ताह में इस साल भी छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के लिए मतदान कराए जा सकते हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मतदान पिछले तीन चुनावों की तरह इस बार भी दो चरणों में कराए जाएंगे या वर्ष 2003 की तरह एक चरण में. बता दें कि जिस दिन विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होती है, उसी दिन से चुनावी राज्य में आचार संहिता लागू हो जाती है. उसके बाद सभी सरकारी अधिकारी चुनाव आयोग के अधीन हो जाते हैं. वहीं, सरकार भी जनता को आकर्षित करने वाला कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकती है.

Also Read: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ऐसी है तैयारी, सूबे में हैं 1.97 करोड़ वोटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >