1499 रुपये में आया धांसू फीचर्स वाला फोन, FM रेडियो, रिकॉर्डर सहित मिलेंगी कई खूबियां

cheap mobile phone – कंपनी का दावा है कि इस फोन में 1900mAh बैटरी है, जो 31.7 घंटे का टॉकटाइम और 12 दिनों का बैकअप देने में सक्षम है. इसका मतलब यह कि इस फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक टिकी रहती है.

Itel it5330 Price in India : किफायती मोबाइल फोन (Affordable Mobile Phone) बेचने वाली मशहूर कंपनी आईटेल (Itel) भारतीय मार्केट में एक नया फीचर फोन (Feature Phone) लेकर आयी है. Itel it5330 नाम का यह फोन 1499 रुपये में लॉन्च किया गया है. यह फोन कई भाषाओं को सपोर्ट करता है और एफएम रेडियो (FM Radio) जैसी खूबी से भी लैस है. डिजाइन के साथ ही साथ फीचर के मामले में भी यह फोन बहुत शानदार है. आईटेल कंपनी यह फोन उन लोगों के लिए खासतौर पर लेकर आयी है, जो अभी फोन नहीं रखते हैं. इस फोन को लीडिंग ई-काॅमर्स साइट्स के अलावा, नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है.

Itel it5330 के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं ?

Itel it5330 में 2.8 इंच कलर डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इस फोन में 1900mAh बैटरी है, जो 31.7 घंटे का टॉकटाइम और 12 दिनों का बैकअप देने में सक्षम है. इसका मतलब यह कि इस फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक टिकी रहती है. फोन में 32जीबी का एसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है. इससे आप इसमें ढेर सारा मल्टीमीडिया कंटेंट स्टोर करके एन्जॉय कर सकते हैं.

Also Read: Nokia 2660 Flip : नोकिया का यह फ्लिप फोन बड़े कमाल का है, जानिए कीमत कितनी है

नौ भाषाओं का सपोर्ट

आईटेल ने अपनी इस डिवाइस को भारतीय यूजर्स की जरूरत के हिसाब से तैयार किया है. अंग्रेजी भारतीयों की मुख्य भाषा नहीं है, यह जानते और समझते हुए it5330 में हिंदी, गुजराती, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली समेत कुल नौ भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है.

वायरलेस एफएम का मजा भी मिलेगा

इस फोन में वायरलेस एफएम दिया गया है. इसका मतलब है कि आप बिना तार वाले हेडफोन का इस्तेमाल किये इस डिवाइस में एफएम चला सकते हैं. इसके साथ ही, इस फोन में एक रिकॉर्डर भी दिया गया है. इसके साथ ही, इस फोन में एक 3.5mm का हेडफोन जैक भी आपको मिलेगा, जिससे आप अपने वायर्ड हेडफोन को कनेक्‍ट कर सकते हैं. इस फोन में सिम कार्ड के 2 स्‍लॉट दिये गए हैं. Itel it5330 में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग की खूबी भी है और वीजीए कैमरा भी इसमें मिलता है.

Also Read: 1799 रुपये में Nokia लायी नया फोन, जानें कीमत और खूबियां

Itel it5330 की कीमत

Itel it5330 की कीमत की बात करें, तो यह भारत में 1499 रुपये में मिल रहा है. इस फोन को चार कलर ऑप्शन ब्लू, लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है. इस किफायती फोन को लीडिंग ई-कॉमर्स साइट्स के अलावा, नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >