Chandu Champion बनकर एक बार फिर कार्तिक आर्यन थियेटर्स में मचाएंगे धमाल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही थियेटर्स में एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है. जी हां एक्टर चंदू चैंपियन में दिखाई देंगे. फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और कबीर खान की ओर से निर्देशित है.

दर्शकों के लिए एक बड़ी कैनवास फिल्म लाने की योजना के साथ, इंडस्ट्री के तीन पॉवरहाउस निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक कबीर खान और सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने हाथ मिलाया है. बता दें कि तीनों जून 2024 में ईद उल-अज़हा के अवसर पर एक मनोरंजक फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के साथ त्योहार का जश्न मनाने की योजना बनाई है. इस फिल्म की कहानी हार न मानने की असाधारण असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है.

चंदू चैंपियन बनकर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन

पिछले साल, अपनी हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 2 की शानदार सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन ने पुष्टि की कि वह बजरंगी भाईजान प्रसिद्ध कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनय करेंगे, जिसे साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया जाएगा. अब सत्यप्रेम की कथा की सफलता के बाद कार्तिक ने फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म चंदू चैंपियन के रिलीज डेट की घोषणा की. स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जून 2024 में ईद उल-अज़हा के अवसर पर रिलीज होने की उम्मीद है.

https://www.instagram.com/p/CuRaD2Ytk32/?hl=en
क्या है फिल्म की कहानी

चंदू चैंपियन की कहानी एक खिलाड़ी की असाधारण असल जीवन की कहानी है, जिसमें उसकी कभी हार न मानने की भावना को दर्शया गया हैं. फिल्म के साथ, दर्शक कार्तिक को एक रियल लाइफ की कहानी पर आधारित फिल्म करते देखेंगे जिसमें वह लीड चंदू का किरदार निभाएंगे. चूंकि यह मेगा प्रोजेक्ट साजिद और कबीर को एक बार फिर साथ लाएगा, यह फिल्म कार्तिक और कबीर के पहले सहयोग को भी चिह्नित करेगी. दर्शक इसकी घोषणा के समय से ही फिल्म को लेकर उत्साहित थे.

Also Read: नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शर्मा शो में हुई धमाकेदार एंट्री! ‘ठोको ताली’ की आवाज सुन डर गयी अर्चना पूरन सिंह
सत्यप्रेम की कथा ने की धमाकेदार कमाई

साजिद नाडियाडवाला और कार्तिक आर्यन ने हाल ही में ‘सत्यप्रेम की कथा’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है, जो हाल में अपनी सफल यात्रा पर है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है. इसके गाने, प्रेम कहानी और कार्तिक आर्यन के लवर-बॉय के आकर्षण के कारण इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >