मुख्य बातें
Chandra Grahan or Lunar Eclipse November 2021 Date and Time in India: ज्योतिष और वैज्ञानिक गणना के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 19 नवंबर, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. हिंदू पंचाग के अनुसार आज के दिन ही कार्तिक पूर्णिमा भी है.

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण खत्म, 15 दिन बाद दिखेगा सूर्य ग्रहण का नजारा
आज से ठीक 15 दिन बाद यानी 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है. हिंदू पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन शनिवार को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा.
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक अगले साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगेंगे. इनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे. साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा और 15 दिन बाद 15 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी प्रभावी होगा. ग्रहण का प्रभाव दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा.
19 नवंबर 2021 लगने जा रहे इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण साल 2022 में 8 नवंबर को होगा. यानी कि इस चंद्र ग्रहण के बाद दोबारा ऐसी खगोलीय घटना को देखने के लिए खगोलप्रेमियों को 1 साल तक का तो इंतजार करना ही पड़ेगा.
सदी का सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण जारी है.आज सुबह 11 बजकर 34 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ. इस ग्रहण का समापन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगी. लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण करीब शाम 6 बजे खत्म होगा. ऐसे में यह करीब 6 घंटे तक रहेगा.
साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत में सिर्फ पूर्वोत्तर हिस्सों में कुछ ही देर के लिए दिखाई देगा. सूर्यास्त होते समय ही इस चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा.
आंशिक चंद्र ग्रहण जारी है. दुनिया के कई हिस्सो में चंद्रग्रहण प्रारंभ हो चुका है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है.