Grahan 2020 Date, Timings in India: खत्म हुआ चंद्रग्रहण, जानिए कब लगेगा साल का अगला सूर्यग्रहण
Chandra Grahan November 2020 Date and Time in India: आज कार्तिक पूर्णिमा है. आज देव दीपावली भी मनाई जाती है. वहीं आज दोपहर से इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse Nov 2020) भी लगा. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण को बहुत अधिक प्रभावशाली माना जाता है. यह चंद्र ग्रहण 30 नवंबर दिन सोमवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगा यानि कि आज. आज लगने वाला यह ग्रहण कुल 04 घंटे 18 मिनट 11 सेकंड तक रहा. जबकि, 3:13 मिनट पर यह अपने चरम पर रहा. ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में इस बार का चंद्रगहण पड़ा. यह चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और एशिया में दिखाई दिया.
Grahan 2020 Date, Timings in India: खत्म हुआ चंद्रग्रहण, जानिए कब लगेगा साल का अगला सूर्यग्रहण
Live Updates
2:06 AM. 1 Dec 208:36 PM. 30 Nov
Surya Grahan 2020 Date, Timings in India: जानिए किस दिन लगने वाला है साल का आखिरी सूर्यग्रहण, रखें इन बातों का ध्यान
11:19 PM. 30 Nov 205:49 PM. 30 Nov
खत्म हुआ चंद्रग्रहण, जानिए कब लगेगा साल का अगला सूर्यग्रहण
साल 2020 का अंतिम चंद्रग्रहण खत्म हो चुका है. अब साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020 को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को लगा था. बताते चले कि इस साल में कुल छह ग्रहण लगने हैं जिनमें से चार चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण हैं. माना जाता है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव हमारी राशियों पर पड़ता है. जिसके चलते मानव जीवन प्रभावित होता है. भारत में यह सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 की शाम को 07:03 बजे शुरू हो जाएगा और सूर्यग्रहण की समाप्ति 14 दिसंबर 2020 की मध्यरात्रि उपरान्त यानि 15 दिसंबर 2020 की 12:23 बजे पर होगी. इस सूर्यग्रहण लगभग पांच घंटे का होगा.
11:19 PM. 30 Nov 205:49 PM. 30 Nov
ग्रहण के बाद घर के मंदिर को करें शुद्ध
अब चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है. ग्रहण समाप्त होने के बाद घर के मंदिर में गंगा जल छिड़क कर शुद्ध करें. देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी गंगा जल से शुद्ध करें और इसके बाद ही पूजा करें. ऐसा करने से घर के मंदिर में व्याप्त ग्रहण की नकारात्मक छाया नष्ट हो जाएगी.
10:11 PM. 30 Nov 204:41 PM. 30 Nov
चंद्रग्रहण में इस मंत्र का करें जाप
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान भगवान कुछ समय के लिए कष्ट में होते हैं. ऐसे में कष्ट को कम करने ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना शुभफलदायक होता है. चंद्रग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप करना चाहिए.
साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे पहले 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था.
9:14 PM. 30 Nov 203:44 PM. 30 Nov
चंद्रग्रहण का चरम काल
अभी चंद्रग्रहण चल रहा है। यह ग्रहण आज दोपहर 01 बजकर 04 मिनट पर शुरू हुआ. 03 बजकर 13 मिनट पर चंद्रग्रहण अपने चरम पर होगा.
मुख्य बातें