Chaitra Navratri 2023 में घरों पर ध्वजा और द्वार पर बंदनवार लगाएं, ऐसे करें देवी का स्वागत

Chaitra Navratri 2023: इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च बुधवार से हो रहा है . इन्हें वासंतिक या बासंतिक नवरात्र भी कहा जाता है. परंपरा के अनुसार इस दिन द्वार पर आम के पत्तों की बंदनवार और घरों की छत पर ध्वजा लगाकर देवी का स्वागत करना चाहिए.

पंडित विवेक शास्त्री

नवरात्रि पर्व 22 मार्च से शुरू हो रहा है . देवी का स्वागत के लिए मंदिरों में तैयारी की जा रही है. इस दिन से विक्रम संवत 2080 यानी हिंदू नववर्ष भी शुरू हो रहा है . परंपरा के अनुसार इस दिन द्वार पर आम के पत्तों की बंदनवार और घरों की छत पर ध्वजा लगाकर देवी का स्वागत करना चाहिए.

देवी की साधना करने वाले साधकों को नवरात्रि की प्रतिक्षा रहती है . वर्ष में कुल चार नवरात्रि पर्व पड़ते हैं जिसमें चैत्र, आषाढ़, अश्विन और माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक नौ दिन के होते हैं. जिनमें चैत्र और आश्विन के नवरात्र प्रसिद्ध हैं शेष दो नवरात्रि गुप्त नवरात्रि कहे जाते हैं. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च बुधवार से हो रहा है . इन्हें वासंतिक या बासंतिक नवरात्र भी कहा जाता है.

इस बार माता का आगमन नाव की सवारी पर होगा और उनका गमन हाथी को सवारी पर होगा. ज्योतिष की दृष्टि से यह दोनो अत्यंत शुभ हैं. देवी मंदिरों और घरों में इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति से मनाने की तैयारी जोर शोर से हो रही है. इस दौरान मां से आशीर्वाद की कामना के उद्देश्य स्वयं अथवा योग्य आचार्य द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ, ललिता सहस्रनाम और श्री रामचरितमानस का पाठ करवाना अत्यंत लाभदायक होता है. इस बार वासन्तिक नवरात्र 22 मार्च बुधवार से प्रारंभ होकर 30 मार्च गुरुवार को पूर्ण होंगे. इस बार नवरात्र अष्टमी 29 मार्च दिन बुधवार को रहेगी वहीं रामनवमी 30 मार्च दिन गुरुवार को रहेगी. नवरात्र व्रत रहने वालों के लिए व्रत का पारण 31 मार्च शुक्रवार को रहेगा.

ये है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

इस बार घटस्थापना ब्रह्ममुहूर्त से पूरे दिन भर है . विशेष रूप से 22 मार्च को घट स्थापना सुबह 8 बजकर 45 से 10 बजकर 41 तक मिल रहा है .

ये है नवरात्रि में कलश/घटस्थापना की पूजा विधि

मिट्टी को चौड़े मुंह वाले बर्तन में रखें और उसमें सप्तधान्य बोएं. अब उसके ऊपर कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग (गर्दन) में कलावा बांधें फिर पंचपल्लव या आम के पत्तों को कलश के ऊपर रखें. कलश में रोली, फूल, सुपारी, दूर्वा, फूल, सिक्का डालने के बाद उसके ऊपर पूर्णपात्र ( चावल से पूरा भरा सकोरा ) रखे फिर नारियल में कलावा लपेटे. उसके बाद नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर और पत्तों के बीच में रखें. घटस्थापना पूरी होने के माँ दुर्गा जी का आवाहन कर पूजन पाठ के साथ व्रत प्रारम्भ किया जाता है.

कब कौन से स्वरूप की होगी पूजा

प्रतिपदा तिथि: मां शैल पुत्री की पूजा और घटस्थापना

द्वितीया तिथि: मां ब्रह्मचारिणी पूजा

तृतीया तिथि: मां चंद्रघंटा पूजा

चतुर्थी तिथि: मां कुष्मांडा पूजा

पंचमी तिथि: मां स्कंदमाता पूजा

षष्ठी तिथि: मां कात्यायनी पूजा

सप्तमी तिथि: मां कालरात्रि पूजा

अष्टमी तिथि: मां महागौरी

नवमी तिथि: मां सिद्धिदात्री और रामनवमी पूजा

दशमी को कन्या भोज और व्रत पारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >