पश्चिमी सिंहभूम : वाहन के धक्के से फुटबॉल खिलाड़ी गंभीर, रांची रेफर

चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर आसनतलिया गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया.

चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर आसनतलिया गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया. घायल की पहचान पंप रोड निवासी बागुन गागराई के रूप में की गयी. वह फुटबॉल खिलाड़ी है. घटना के बाद शहीद मछुआ गागराई के पुत्र सिकंदर गागराई ने घायल बागुन गागराई को उठाकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. घायल बागुन गागराई के सिर में चोट लगने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है. समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई अपनी टीम के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल बागुन को रांची रिम्स भेजने की व्यवस्था की. उन्होंने बताया कि बागुन गागराई बेहतर फुटबॉल खिलाड़ी के साथ रेफरी है.

Also Read: चक्रधरपुर : माता-पिता को नया घर देने का सपना रह गया अधूरा, शहीद रामदेव का शव पहुंचा पैतृक गांव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >