छत्तीसगढ़ में वोटकटवा बनकर रह गईं ये राष्ट्रीय पार्टियां, लगातार घटता गया जनाधार

छत्तीसगढ़ में अब तक के जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें कई राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दें, तो बाकी की राष्ट्रीय पार्टियां वोटकटवा बनकर रह गईं हैं.

विधानसभा चुनाव में कुछ राजनीतिक पार्टियां वोटकवा पार्टी बनकर रह गईं हैं. इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) भी शामिल है. खासकर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में. शरद पवार की पार्टी एनसीपी और वामपंथी दलों की स्थिति दिनोंदिन खराब होती चली गई. चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि सीपीआई, सीपीएम, एनसीपी और बीएसपी के वोट शेयर लगातार गिरते गए हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा के पिछले चार चुनावों के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वर्ष 2003 में सीपीआई का वोट बैंक 1,03,776 था. वर्ष 2008 के चुनाव में यह बढ़कर 1,20,184 हो गया. लेकिन, इसके बाद के चुनावों में सीपीआई के वोट शेयर में भारी गिरावट आने लगी. वर्ष 2013 के चुनाव में तो पार्टी के उम्मीदवारों को महज 86,323 वोट हासिल हुए. वर्ष 2018 में इनकी और दुर्गति हो गई. इस बार पार्टी के सभी उम्मीदवारों को मिलाकर सिर्फ 48,255 वोट ही मिल पाए. इस तरह सीपीआई का वोट शेयर 1,20,184 से घटकर एक तिहाई से कुछ अधिक रह गया. पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

सीपीएम का कभी नहीं रहा छत्तीसगढ़ में जनाधार

अब बात करते हैं पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टी सीपीएम का. इस पार्टी का यूं तो पहले भी कोई बड़ा जनाधार छत्तीसगढ़ में नहीं था, लेकिन इसका वोट बैंक एक तिहाई से भी कम रह गया. वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में सीपीएम को 27,521 वोट मिले थे. वर्ष 2008 के चुनाव में यह आंकड़ा घटकर 25,655 रह गया. वर्ष 2013 में वोट घटकर 10,744 और वर्ष 2018 में महज 8,355 रह गया. सीपीएम के सभी उम्मीदवार अपनी जमानत गंवा बैठे.

एनसीपी के वोट बैंक में अप्रत्याशित गिरावट

मराठा छत्रप शरद पवार की पार्टी के वोट बैंक में अप्रत्याशित रूप से गिरावट आई है. वर्ष 2003 के बाद हुए विधानसभा चुनाव में इस पार्टी की वोट में हिस्सेदारी 90 फीसदी से अधिक घट गई. जी हां, एनसीपी को वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ के पहले विधानसभा चुनाव में 6,77,983 वोट मिले थे. लेकिन, इसके बाद वर्ष 2008 में जब चुनाव हुए, तो वोट की संख्या घटकर 56,257 रह गई. इसके पांच साल बाद वर्ष 2013 में जब चुनाव हुए, तो यह संख्या और घट गई. इस बार पार्टी को सिर्फ 39,124 वोट मिले. वर्ष 2018 के चुनावों में तो उसे अब तक का सबसे कम वोट मिला. इस बार एनसीपी के उम्मीदवारों को कुल 28,983 वोट मिले. उसके सभी प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई.

Also Read: सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली कांग्रेस के इतने प्रत्याशियों की हुई थी जमानत जब्त, बीजेपी ने बचाई जमानत

बीएसपी के वोट बैंक में भी आई कमी

मायावती की पार्टी बीएसपी के वोट बैंक में पिछले तीन चुनावों में कमी तो आई है, लेकिन सीपीआई, सीपीएम और एनसीपी की तरह अप्रत्याशित गिरावट दर्ज नहीं की गई है. हर चुनाव में बहनजी की पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. अब भी साढ़े पांच लाख से अधिक का उनका वोट बैंक है. वर्ष 2003 में पार्टी को 4,29,334 वोट मिले थे, जबकि वर्ष 2008 में 6,56,210, वर्ष 2013 में 5,58,424 और वर्ष 2018 में 5,52,313 वोट मिले.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, कहा- 75 सीटें जीतने का लक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >