New Year Party 2024: विदेश में मनाए क्रिसमस-न्यू ईयर का जश्न, इन देशों में मिल जाएगी बिना वीजा सीधी एंट्री

Visa Free Countries: नया साल और क्रिसमस को लेकर लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई लोग नए साल और क्रिसमस के जश्न को मनाने के लिए विदेश भी जाते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे उन देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा एंट्री कर सकते हैं, और आराम से क्रिसमस और नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं.

Visa Free Countries, New Year Party 2024: नया साल और क्रिसमस को लेकर लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई लोग नए साल और क्रिसमस के जश्न को मनाने के लिए विदेश भी जाते हैं. लेकिन कुछ लोग इस ट्रिप को इसलिए कैंसिल कर देते हैं क्योंकि उनके पास वीजा नहीं रहता है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे उन देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा एंट्री कर सकते हैं, और आराम से क्रिसमस और नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं.

इस देश में भारतीय एक महीने तक बिना वीजा घूम सकते हैं

दरअसल हाल ही में मलेशिया ने भारत के लोगों को एक महीने के लिए बिना वीजा एंट्री की अनुमित दे दी है. मलयेशिया सरकार ने भारतीयों को एक महीने वीजा फ्री विजिट की सौगात दी है. आज यानी एक दिसंबर 2023 से आप मलयेशिया बिना वीजा के ही घूमने के लिए जा सकते हैं. आप अगर क्रिसमस और नया साल 2024 विदेश में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो मलेशिया आराम से जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं.

Also Read: Christmas 2023: क्रिसमस को बनाना है यादगार तो चले जाए शिमला, ये रही घूमने के लिए बेस्ट जगहें
इन देशों में बिना वीजा जा सकते हैं भारतीय

अगर आप क्रिसमस और नया साल सेलिब्रेट करने के लिए विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है. जी हां मलेशिया के अलावा आप वियतनाम, श्रीलंका, थाइलैंड, नेपाल, फिजी (120 दिन के लिए)

Also Read: Tourist Places In India:ये हैं भारत में घूमने लायक बेस्ट पर्यटन स्थल, साल 2023 खत्म होने से पहले जरूर घूम आएं

भूटान (14 दिन के लिए), जमैका, फलस्तीन, अंगोला, मॉरिशस, बार्बाडोस,डॉमिनिका, अल सल्वाडोर गैबॉन, गांबिया, ग्रेनाडा, हैती, कजाख्स्तान, मकाऊ, माइक्रोनीजिया, सेंट किट्स और नेविस, सेनेगल, सेंट विंसेंट, त्रिनिदाद टोबैगो और वनताऊ जा सकते हैं. इन देशों में भारतीयों को घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Also Read: Best Tourist Places In India: भारत में घूमने के लिए बेस्ट जगहें कौन सी हैं? सिर्फ एक नजर में यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >