CBSE Compartment Exam 2023: जानें कब होगी सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, यहां देखें डिटेल्स

CBSE Compartment Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जुलाई 2023 में कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा. डेटशीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी और सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी.

CBSE Compartment Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जुलाई 2023 में सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 आयोजित करेगा. कक्षा 10, 12 की कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी. डेटशीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी और सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी.

1 विषय में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी

इस साल 10वीं कक्षा के छात्रों को पूरक परीक्षा में 2 विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी. वहीं, 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री परीक्षा के तहत 1 विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी. पूरक परीक्षा मुख्य परीक्षा 2023 के पाठ्यक्रम के आधार पर होगी.

लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया

सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 12 मई, 2023 को घोषित किए गए थे. कक्षा 10 का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत है और कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 प्रतिशत है. 10वीं और 12वीं दोनों में ही लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.25 प्रतिशत है और कक्षा 10 के लिए लड़के 92.72 प्रतिशत हैं. कक्षा 12 के लिए, लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.68 प्रतिशत है. जो लड़कों के 84.67 प्रतिशत से अधिक है.

एक महीने पहले पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाती है

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2023 सीबीएसई बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 होने से एक महीने पहले पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाती है. जिसमें की पंजीकरण पूरा किए बिना, छात्रों को सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 कक्षा 10 में उपस्थित होने की अनुमति नहीं है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को सभी क्रेडेंशियल्स भरने होंगे और शुल्क का भुगतान करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >