CBSE Board Result 2023 Updates: कब तक आएंगे सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे, Digilocker पर ऐसे करें चेक

CBSE Board Result 2023 Updates: विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार अब CBSE, 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर देगा. इसके लिए रिजल्ट डेट की घोषणा भी जल्द ही की जा सकती है.

CBSE Board Result 2023 Updates: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी 2023 से शुरू थी, 10वीं क्लास की परीक्षाएं 21 मार्च को खत्म हुईं जबकि 12वीं क्लास की परीक्षाएं 05 अप्रैल तक चली थीं. सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी 2023 से शुरू थी, 10वीं क्लास की परीक्षाएं 21 मार्च को खत्म हुईं जबकि 12वीं क्लास की परीक्षाएं 05 अप्रैल तक चली थीं.

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार अब CBSE, 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर देगा. इसके लिए रिज़ल्ट डेट की घोषणा भी जल्द ही की जा सकती है.

रिजल्ट लिंक results.cbse.nic.in पर

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 को बोर्ड के नए रिजल्ट पोर्टल, results.cbse.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. नतीजे घोषित किए जाने के बाद सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक और सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक इसी वेसाइट पर एक्टिव होंगे.

इन वेबसाइट्स पर भी चेक कर सकेंगे सीबीएसई रिजल्ट

  • cbseresults.nic.in

  • cbse.nic.in

  • cbse.gov.in

  • digilocker.gov.in

  • results.gov.in

  • DigiLocker

  • UMANG

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को डिजिलॉकर से ऐसे करें चेक

1.सबसे पहले छात्र स्मार्ट फोन में डिजिलॉकर ऐप को डाउनलोड करें या फिर डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in लॉगिन करें.

2.होमपेज पर साइनअप लिंक पर क्लिक करें, खुद को रजिस्टर्ड करें.

3.छात्र अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी, वैलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.

4.अब यूजरनेम सेट करें.

5.इसके बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं या सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.

6.अब रोल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.

7.ऐसा करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >