CBSE 12th Result LIVE: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जानें रीजन वाइज कैसा रहा रिजल्ट
CBSE Class 12th Result 2023 Date Live Updates, CBSE Board 12th Result 2023 Date and Time Kab Aayega Live Updates: आज सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in या cbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है. सीबीएसई हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट (CBSE Board Result) आनलाइन आ गया है, लेकिन मार्कशीट आफलाइन तरह से लेनी होगी.
CBSE 12th Result LIVE: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जानें रीजन वाइज कैसा रहा रिजल्ट
Live Updates
6:10 PM. 12 May 2312:40 PM. 12 May
CBSE 12th Result Out: अंकों के आधार पर छात्रों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी नहीं दी जायेगी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए और 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है जो पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है. अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी देने की प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया है.
6:10 PM. 12 May 2312:40 PM. 12 May
CBSE 12th Result: बोर्ड 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों को जारी करेगा मेरिट लिस्ट
बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीएसई विद्यार्थियों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कोई मेरिट लिस्ट घोषित नहीं करेगा. हालांकि, बोर्ड 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रावीण्यता (मेरिट) प्रमाणपत्र जारी करेगा जिन्होंने विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं.’
6:10 PM. 12 May 2312:40 PM. 12 May
CBSE 12th Result: सीबीएसई रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को दी बधाई
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में सफलता पर Twitter पर छात्रों को बधाई दी है. उन्होंने छात्रों से आग्रह किया जो छात्र सफल नहीं हो पाए हैं वे हिम्मत न हारें और अपने सपनों का पीछा करने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखें. मंत्री ने छात्राओं के प्रभावशाली प्रदर्शन पर भी प्रकाश डाला, जिन्होंने इस वर्ष के परिणामों में भी लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने समाज में लड़कियों की शिक्षा की बाधाओं को दूर करने के महत्व पर जोर दिया.
5:21 PM. 12 May 2311:51 AM. 12 May
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज क्षेत्र के केवल 78% छात्र परीक्षा पास
सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम आ चुके हैं और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज क्षेत्र का पास प्रतिशत सभी 16 क्षेत्रों में सबसे कम है. यहां केवल 78% छात्र परीक्षा पास कर पाए हैं.
मुख्य बातें
CBSE Class 12th Result 2023 Date Live Updates, CBSE Board 12th Result 2023 Date and Time Kab Aayega Live Updates: आज सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in या cbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है. सीबीएसई हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट (CBSE Board Result) आनलाइन आ गया है, लेकिन मार्कशीट आफलाइन तरह से लेनी होगी.
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.