बंगाल : अनुब्रत के करीबी तीन व्यवसायियों से सीबीआई की पूछताछ आज

पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश में हुए पशु तस्करी के मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता अनुब्रत मंडल, उनके परिजनों और करीबी व्यवसायियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाने में लगी है.

पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश में हुए पशु तस्करी के मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता अनुब्रत मंडल, उनके परिजनों और करीबी व्यवसायियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाने में लगी है. इस क्रम में मंडल के करीबी माने जाने वाले लोगों व व्यवसायियों से सीबीआई ने पहले भी पूछताछ की है. सूत्रों के अनुसार, सोमवार को अब तृणमूल नेता मंडल के करीबी माने जाने वाले तीन व्यवसायियों को सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया है. उन्हें महानगर के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे हाजिर होने को कहा गया है. तीनों व्यवसायी बीरभूम के निवासी हैं. बताया जा रहा है कि सीबीआई के अधिकारी व्यवसायियों के वित्तीय लेन-देन से संंबंधित तथ्यों के बारे में पूछ सकते हैं. हालांकि, पूछताछ के मामले को लेकर सीबीआई की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.

विस्तृत खबर थोड़ी देर में …

Also Read: ममता का मेघालय दौरा आज से, तृणमूल कार्यकर्ताओं को करेंगी संबोधित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >