कैथोलिक होने का अर्थ देश से प्यार करना, अच्छा नागरिक बनना, युवा सम्मेलन में बोले वेटिकन के दूत जिरेल्ली

Leopoldo Girelli in Jharkhand: लियोपोल्दो जिरेल्ली ने कहा कि इस सम्मेलन का विषय छोटानागपुर के प्रेरित फादर कांस्टेंट लीवंस का कथन 'आग जलती रहे' है. आग की दो विशेषताएं होती हैं. यह रोशनी देती है और यह हमें ऊष्मा भी प्रदान करती है़ प्रभु के प्यार की रोशनी हमें भविष्य का रास्ता दिखाती है.

Leopoldo Girelli in Jharkhand: कैथोलिक होने का अर्थ है देश से प्यार करना. अच्छा नागरिक बनना. ये बातें वेटिकन के राजदूत और पोप फ्रांसिस के प्रतिनिधि अपोलोस्तिक नुनसियो आर्चबिशप लियोपोल्दो जिरेल्ली ने बुधवार को झान कैथोलिक युवा सम्मेलन के समापन समारोह में कहीं.

तीन दिवसीय कैथोलिक युवा सम्मेलन का समापन

लियोपोल्दो जिरेल्ली डालटेनगंज कैथोलिक आर्चडायसिस के महुआडांड़ स्थित संत जोसेफ चर्च परिसर में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड और अंडमान (झान) कैथोलिक युवा सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होने के लिए झारखंड आये थे.

Also Read: झारखंड के लातेहार में झान कैथोलिक युवा सम्मेलन, आयेंगे पोप के दूत Leopoldo Girelli

‘आग जलती रहे’

लियोपोल्दो जिरेल्ली ने कहा कि इस सम्मेलन का विषय छोटानागपुर के प्रेरित फादर कांस्टेंट लीवंस का कथन ‘आग जलती रहे’ है़ आग की दो विशेषताएं होती हैं. यह रोशनी देती है और यह हमें ऊष्मा भी प्रदान करती है़ प्रभु के प्यार की रोशनी हमें भविष्य का रास्ता दिखाती है़ उनके प्रेम की ऊष्मा हममें आये, जिसे हम जरूरतमंदों तक पहुंचायें.

झारखंड में नैसर्गिक सौंदर्य के साथ है गरीबी भी

उन्होंने कहा कि कैथोलिक होने का अर्थ देश से प्यार करना, अच्छा नागरिक बनना है़ युवा इस राज्य के भविष्य हैं. यहां आते समय उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखी. यहां नैसर्गिक सौंदर्य है, लेकिन साथ में गरीबी भी है़ कैथोलिक युवाओं के लिए अच्छा नागरिक बनने का अर्थ है कि वे अच्छे लीडर बनें, धर्मसमाजी बनें और लोगों की सेवा करे़ं

Also Read: 21 नवंबर को लातेहार और मनिका में अमित शाह की रैली, 22 को झारखंड आयेंगे जेपी नड्डा और नितिन गडकरी

रांची के आर्चबिशप समेत कई बिशप हुए शामिल

सम्मेलन में रांची के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, डालटेनगंज के अपोस्तोलिक एडमिनिस्ट्रेटर बिशप थियोडोर मस्करेंहास, खूंटी के बिशप विनय कंडुलना, जमशेदपुर के बिशप तेलेस्फोर बिलुंग, सिमडेगा के बिशप विंसेंट बरवा, दुमका के बिशप जूलियस मरांडी, पोर्ट ब्लेयर के बिशप विश्वासम सेल्वाराज, गुमला के अपोस्तोलिक एडमिनिस्ट्रेटर फादर लिनुस पिंगल एक्का शामिल हुए.

युवा सम्मेलन में ये भी थे मौजूद

सम्मेलन में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा, मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, मानिका के विधायक रामचंद्र सिंह, पलामू के डीआइजी राजकुमार लकड़ा, लातेहार के एसपी अंजनी अंजन, एसडीओ नीत निखिल सुरीन, डीएसपी राजेश कुजूर, दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार, बीडीओ आमरेन डांग और विभिन्न डायसिस के साढ़े पांच हजार से अधिक युवा शामिल हुए़

कल दिल्ली रवाना होंगे लियोपोल्दो जिरेल्ली

आर्चबिशप लियोपोल्दो जिरेल्ली गुरुवार की सुबह डालटेनगंज डायसिस में ही अन्य एक कार्यक्रम में शामिल होकर रांची लौटेंगे़ वे गुरुवार की शाम नयी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

रिपोर्ट- मनोज लकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >