Jharkhand News: कार व ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत, कार सवार की मौत, एक व्यक्ति घायल, ट्रक चालक फरार

Jharkhand News: गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित घोड़थंबा में आज गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान कुकू कुमार, जबकि घायल की पहचान सूरज कुमार के रूप में की गई है.

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में आज गुरुवार की सुबह सड़क हादसा हुआ है. कार व ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी. इसमें कार सवार की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित घोड़थंबा में आज गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान तिलैया के आजाद मोहल्ला के इंदरवा बस्ती निवासी कुकू कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायल की पहचान सूरज कुमार के रूप में की गई है.

Also Read: ताली बजाकर बधाई मांगने वाली किन्नरों को झारखंड की कोयला खदान में कैसे मिली नौकरी, ये राह थी कितनी आसान

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार 2 युवक तिलैया से गिरिडीह की ओर आ रहे थे. इसी बीच घोड़थंबा में एक ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना पर घोड़थंबा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश सदलबल मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

Also Read: डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक

रिपोर्ट: मृणाल कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >