बांग्लादेश से ट्रक में छिपाकर लाया गया 4.55 करोड़ का सोना बीएसएफ ने किया जब्त

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 145 बटालियन के जवानों ने गुप्त जानकारी के आधार पर भारत-बांग्लादेश के पेट्रापोल सीमा पर 66 सोने की बिस्कुट के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है.

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 145 बटालियन के जवानों ने गुप्त जानकारी के आधार पर भारत-बांग्लादेश के पेट्रापोल सीमा पर 66 सोने की बिस्कुट के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है. उसका एक साथी फरार बताया गया है. ट्रक से जब्त सोने की बिस्कुट का वजन आठ किलो 311.61 ग्राम है. इसकी कीमत 4 करोड़ 54 लाख 97 हजार 753 रुपये बताये गये हैं. तस्करी का यह सोना बांग्लादेश से भारतीय सीमा में लौटे ट्रक में छिपाकर लाया गया था.

Also Read: West Bengal : हाईकोर्ट ने दिया आदेश 6 जनवरी तक राज्य के बिजली कर्मियों के बकाया डीए का करें भुगतान
ट्रक के चालक को पकड़कर बीएसएफ ने किया स्थानीय कस्टम के हवाले

बीएसएफ सूत्र बताते हैं कि उन्हें खबर मिली थी कि बांग्लादेश से तस्करी का सोना भारतीय सीमा में लाया गया है. इस जानकारी के बाद बांग्लादेश से पिछले एक से दो दिनों में पोट्रापोल में आयी हुई सभी ट्रकों की तलाशी अभियान शुरू किया गया. इसी तलाशी अभियान के दौरान एक ट्रक से कुल 66 सोने की बिस्कुट जब्त की गयी. इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने ट्रक के चालक को पकड़कर सोने की बिस्कुट के साथ स्थानीय कस्टम विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया. इसे भारतीय सीमा में किसके हवाले करना था, इस बारे में पकड़े गये आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Also Read: पार्थ व माणिक तक 10-12 लाख पहुंचते ही मिल जाती थी प्राइवेट कॉलेज की अनुमति
बीएसएफ की ओर से लगातार चलाया जा रहा अभियान 

बीएसएफ की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में अब तक बीएसएफ ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है. आगे भी अभियान चलाने को लेकर कई योजनाएं भी बनाई जा रही है. इसके पहले भी बीएसएफ ने लाखों के सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था.

Also Read: दुआरे सरकार शिविर के चलते बंद चल रहे स्कूल अब खुलेंगे, घर-घर जाकर बच्चों को बुलायेंगे शिक्षक

रिपोर्ट : विकास कुमार गुप्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Tags
BSF

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >