Breaking News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना ने लगाया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

Breaking News Latest Updates: सिंगापुर पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे. फोन टैपिंग मामले में एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक चित्रा रामकृष्णन गिरफ्तार. NEET-UG की परीक्षा की तारीख नहीं बदलेगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका. लॉरेंस विश्नोई गिरोह से जुड़े 9 शार्प शूटर समेत 13 गिरफ्तार. पीएम मोदी आज I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. मनोहर लाल खट्टर ने विधायकों को मिल रही धमकी पर बैठक की.

Live Updates
4:38 AM. 15 Jul 22 11:08 PM. 14 Jul

विदेश मंत्रालय का अंसारी विवाद पर टिप्पणी करने से इंकार

विदेश मंत्रालय ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को लेकर एक पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से जुड़े विवाद से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता है. ज्ञात हो कि पाकिस्तान के एक पत्रकार नुसरत मिर्जा के साक्षात्कार का एक क्लिप पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में देखा जा रहा है, जिसमें मिर्जा ने दावा किया कि उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत में एक सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसमें अंसारी ने संबोधन दिया था. मिर्जा ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को दी थी.

4:38 AM. 15 Jul 22 11:08 PM. 14 Jul

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना ने लगाया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना ने 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को बृहस्पतिवार को लोगों को समर्पित किया. रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक, किश्तवाड़ जिले के कुलीद चौक पर इस 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित करने का काम 40 दिनों के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया. यह जम्मू क्षेत्र में अपनी तरह का एक अनूठा ध्वज है. आतंकवाद रोधी बल (डेल्टा) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अजय कुमार ने दो दिवसीय किश्तवाड़ सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन समारोह में जनता को यह तिरंगा समर्पित किया. इस अवसर पर स्थानीय छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

4:38 AM. 15 Jul 22 11:08 PM. 14 Jul

हम चुप नहीं बैठेंगे, संसद में सरकार पर हमला बोलेंगे, बोले डेरेक ओ ब्रायन

भाजपा-आरएसएस सांसदों की जुबान बंद करने में लगी हुई है. संसद को कमजोर किया जा रहा है. विपक्ष ऐसा नहीं होने देगा. टीएमसी ऐसा नहीं होने देगी. हम सरकार पर हमला करेंगे, क्योंकि हमें लोकतंत्र को बचाना है. असंसदीय शब्दों की सूची जारी किये जाने के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ये बातें कहीं हैं.

4:38 AM. 15 Jul 22 11:08 PM. 14 Jul

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी से शादी करेंगी सुष्मिता सेन

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ शादी की घोषणा की है.

4:38 AM. 15 Jul 22 11:08 PM. 14 Jul

गौहर चिस्ती हैदराबाद से गिरफ्तार, दरगाह के बाहर की थी आपत्तिजनक नारेबाजी

राजस्थान के अजमेर स्थित दरगाह के बाहर आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले गौहर चिस्ती को पुलिस ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है. उसने 17 जून को दरगाह के बाहर नारेबाजी की थी. अजमेर के एएसपी विकास सांगवान ने यह जानकारी दी है.

4:38 AM. 15 Jul 22 11:08 PM. 14 Jul

दूसरे राउंड में ऋषि सुनक को मिले सबसे ज्यादा वोट, एक उम्मीदवार दौड़ से हुआ बाहर

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की दावेदारी और मजबूत हुई है. ब्रिटेन के वित्त मंत्री रहे सुनक को दूसरे दौर में सबसे ज्यादा वोट मिले. इस दौरान एक उम्मीदवार प्रधानमंत्री पद की होड़ से बाहर हो गया. बोरिस जॉनसन के इस्तीफा के बाद ब्रिटेन में नये प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates: सिंगापुर पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे. फोन टैपिंग मामले में एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक चित्रा रामकृष्णन गिरफ्तार. NEET-UG की परीक्षा की तारीख नहीं बदलेगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका. लॉरेंस विश्नोई गिरोह से जुड़े 9 शार्प शूटर समेत 13 गिरफ्तार. पीएम मोदी आज I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. मनोहर लाल खट्टर ने विधायकों को मिल रही धमकी पर बैठक की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >