पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया है. रामायण पर आधारित फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए कथित तौर पर 12 करोड़ रुपए की मांग की थी, इसके बाद ट्विटर पर #BoycottKareenaKhan ट्रेंड करने लगा. इसके साथ ही उनका बायकॉट करने की चेतावनी भी दे जा रही है.
तैमूर के नाम पर भी हुआ था काफी बवाल
करीना कपूर खान ने जब अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था, तब भी काफी बवाल हुआ था. करीना कपूर और सैफ को लोगों ने ट्रोल किया था.
दीपिका पादुकोण से भी सीता के किरदार के लिए हुई थी बात
करीना के सीता बनने पर विरोध प्रदर्शन तक करने की धमकी दी है.लोगों का कहना है कि मेकर्स करीना को सीता बनाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं कर सकते. ‘सीता’ के रोल (Mythological Role of Sita) के लिए मेकर्स ने जब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से संपर्क किया तो उन्होंने 12 करोड़ मांग रुपये की फीस मांग ली, जबकि करीना इससे पहले अपनी फिल्मों के लिए 6 से 8 करोड़ चार्ज करती थीं. करीना कपूर से पहले इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण को भी अप्रोच किया गया था लेकिन बात नहीं बनी.
सीता के किरदार के लिए पहली पसंद बनीं Kangana Ranaut और Yami Gautam
यूजर्स ने सीता के किरदार के लिए अन्य एक्ट्रेसेज के विकल्प भी सुझाए हैं. यूजर्स का कहना है कि सीता के किरदार के लिए कंगना रनौत, यामी गौतम, अनुष्का शेट्टी और कीर्ति सुरेश सबसे बेस्ट रहेंगे.
एक यूजर ने लिखा,”मुझे लगता है कि कंगना रनौत सीता के किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस हैं.” वहीं, कई लोगों ने यामी गौतम का नाम लिया. आपको बता दें कंगना रनौत अपने फिल्मों के थीम को लेकर चर्चा में रहती हैं. इन दिनों महिला प्रधान फिल्मों में कंगना का डंका बज रहा है. मणिकर्णिका, पंगा के बाद जल्द ही कंगना थलाइवी में वो जयललिता का किरदार निभाने जा रही हैं.
https://twitter.com/Deendayal971/status/1403872585134186496
Posted By: Shaurya Punj
