IND vs AUS 2nd Test Score: शर्मनाक हार के बाद भारत की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा
Copied link
India vs Australia, Ind vs Aus 2nd Test Day 3 Live Cricket Score Streaming Online on Sony Ten 1, Sony Ten 3, Sony Liv Live TV Cricket Today Match Watch Online: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरा टेस्ट मैच 8 विकेट से जीत लिया है. भारत ने यह टेस्ट चौथे दिन ही जीत ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 200 रन पर समेट दिया. आजिंक्या रहाणे की अगुवाई वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 70 रन का लक्ष्य मिला. लंच से पहले ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 195 रन बनाये. जवाब में भारत ने पहली पारी में 326 रन बनाये. फिर दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज 200 रन ही बना सके. इसके साथ ही भारत को जीत के लिए 70 रनों का लक्ष्य मिला. पहली पारी में भारत के लिए कप्तान रहाणे ने शानदार शतक जड़ा.
3:56 PM. 29 Dec 203:56 PM. 29 Dec
ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 8 विकेट से रौंदा
पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की है. रहाणे की सफल कप्तानी और टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन 8 विकेट से हरा दिया. रहाणे ने विजयी रन बनाया. चार टेस्ट मैच के श्रृंखला में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीत लिये हैं.
3:56 PM. 29 Dec 203:56 PM. 29 Dec
भारत को जीत के लिए चाहिए 10 रन
भारत को शानदार जीत के लिए केवल 10 रन की जरूरत है. शुभमन गिल और कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं.
3:56 PM. 29 Dec 203:56 PM. 29 Dec
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन और पैट कमिंस ने सातवें विकेट के लिये 57 रन जोड़े लेकिन दूसरी नयी गेंद का सामना नहीं कर सके. ग्रीन ने 146 गेंद में 45 रन बनाये जबकि कमिंस ने 103 गेंद में 22 रन की पारी खेली. दोनों ने 192 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की.
3:56 PM. 29 Dec 203:56 PM. 29 Dec
सिराज ने लिये 3 विकेट, बुमराह, अश्विन और जडेजा को मिले 2-2 विकेट
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 27 ओवर में दो और पहला टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज ने 21.3 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिये. दोनों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए संयम से काम लिया और सपाट पिच पर बहुत प्रयोग की कोशिश नहीं की. रविचंद्रन अश्विन ने 37.1 ओवर में 71 रन देकर दो विकेट लिये जबकि रविंद्र जडेजा ने 14 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाये.
3:56 PM. 29 Dec 203:56 PM. 29 Dec
मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल कर रहे हैं पारी की शुरुआत
भारत की ओर से पारी की शुरुआत मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल कर रहे हैं. दोनों ने अभी तक 13 रन बना लिये हैं. गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अग्रवाल ने तीन रन बनाये हैं.
3:56 PM. 29 Dec 203:56 PM. 29 Dec
ऑस्ट्रेलिया ने अब तब बहुत खराब बल्लेबाजी की : पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने कहा कि एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट मैदान) की पिच में कोई खामी नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट में सोमवार को भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ बहुत खराब बल्लेबाजी की. पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा, ‘आप पिच को दोष नहीं दे सकते. पिच आज बिल्कुल सही है. गेंद थोड़ी स्पिन हो रही थी, लेकिन आप पहले से ऐसी उम्मीद करते हैं.
3:56 PM. 29 Dec 203:56 PM. 29 Dec
रहाणे का शतक क्रिकेट इतिहास के सबसे महत्वूपर्ण शतकों में से एक : गावस्कर
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि एडीलेड में पहले टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार के बाद यहां चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे का शतक देश के क्रिकेट इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण पारियों में गिना जायेगा. भारत के लिए रहाणे ने शतक जड़ा जबकि गेंदबाजों ने शा��दार प्रदर्शन किया. गावस्कर ने सेवन नेटवर्क से कहा, ‘मेरा मानना है कि यह शतक भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण शतकों में से एक होगा.’
3:56 PM. 29 Dec 203:56 PM. 29 Dec
ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाज देर तक रहे क्रीज पर
कल के स्कोर छह विकेट पर 136 रन से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारत के जीत के इंतजार को लंबा कर दिया. पैट कमिंस ने 22 और कैमरन ग्रीन ने 45 रन बनाये.
1:11 PM. 29 Dec 201:11 PM. 29 Dec
भारत को जीत के लिए मिला 70 रन का लक्ष्य
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 200 रन पर समेट दिया. आजिंक्या रहाणे की अगुवाई वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 70 रन का लक्ष्य मिला है. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 195 रन बनाये. जवाब में भारत ने पहली पारी में 326 रन बनाये. फिर दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज 200 रन ही बना सके.
मुख्य बातें