Bollywood & TV LIVE Updates : कैंसर से जूझ रहे ‘तारक मेहता’ के ‘नट्टू काका’, नुसरत जहां का लेटेस्ट वीडियो वायरल

Bollywood & TV LIVE Updates : तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म शाबाश मिट्ठू (Shabaash Mithu) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को पहले राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया है. मिताली राज की बायोपिक है जिसे अब श्रीजीत मुखर्जी (Srijit Mukherji) डायरेक्ट करेंगे. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
1:43 AM. 24 Jun 21 8:13 PM. 23 Jun

कैंसर से जूझ रहे ‘तारक मेहता’ के ‘नट्टू काका’

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता घनश्याम नायक जो शो में नट्टू काका की भूमिका निभाते हैं, उनका कैंसर का इलाज चल रहा है. दैनिक भास्कर से बात करते हुए 77 वर्षीय एक्टर ने शेयर किया कि वो लाईफ में ‘सकारात्मक’ हैं और सेट पर वापस आने के लिए उत्साहित हैं. अभिनेता के अनुसार, जारी ट्रैक के अनुसार नट्टू काका अपने गांव वापस जा रहे हैं और फिर जेठालाल (दिलीप जोशी) के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे हैं. नायक ने साझा किया कि दमन में सिर्फ एक दिन का काम था, वह अब मुंबई में शूटिंग फिर से शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर वापस आ सकें.

10:42 PM. 23 Jun 21 5:12 PM. 23 Jun

नुसरत जहां का नया वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल की टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां इनदिनों अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. अब एक्ट्रेस ने अपना एक सिंज़लिंग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिममें वो पानी में फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस वीडियो में ब्लू एंड ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं. लेकिन एक ध्यान देने वाली बात ये भी है कि पूरे वीडियो में नुसरत ने फुल शॉट नहीं दिया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘बिना रिस्क के कोई स्टोरी नहीं’ नुसरत जहां ने पिछले दिनों अपनी कुछ तसवीरें साझा की थीं जिसमें वो शॉल से अपना पेट छुपाती दिखीं थीं. जिसके बाद फैंस ये अंदाजा लगाने लगे कि वो अपना बेबी बंप छुपा रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CQc9g-MF3zE/

8:13 PM. 23 Jun 21 2:43 PM. 23 Jun

Rubina Dilaik ने चैरिटी के लिए शेयर किया ‘बिग बॉस’ का विनिंग गाउन

रुबीना दिलैक का ‘बिग बॉस 14’ विनिंग पफी गोल्डन स्लीव्स वाला गाउन बिक्री के लिए तैयार किया है. LGBTQ+ समुदाय का समर्थन करने के लिए रुबिका गाउन चैरिटी के लिए दे रही हैं. बता दें कि बिग बॉस विजेता हमेशा ट्रांसजेंडर अधिकारों के बारे में मुखर रही हैं.

8:13 PM. 23 Jun 21 2:43 PM. 23 Jun

Radhika Apte ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है.इसकी की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर दी है. राधिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर मंगलवार को एक फोटो शेयर किया है. फोटो में उनके हाथ पर मेडिकल टेप से कॉटन लगी हुई है. साथ वो कॉफी मग लिए हुए बैठी हुई है. एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CQa7ssdME1o/?utm_source=ig_embed&ig_rid=14658279-c3c8-4d35-82d1-3290a1507940

6:57 PM. 23 Jun 21 1:27 PM. 23 Jun

कार्तिक आर्यन की ‘सत्यनारायण की कथा’ का हुआ ऐलान

बॉलीवुड के नायाब एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik aaryan) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. एक्टर की नई फिल्म की घोषणा कर दी गई है. एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है. कार्तिक की नई फिल्म का नाम होगा सत्यनारायण की कथा. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला बनाने जा रहे हैं.

5:31 PM. 23 Jun 21 12:01 PM. 23 Jun

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ‘न्याय‘ के लिए फिर पहुंचे दिल्ली कोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत के पिता किशोर कृष्ण सिंह ने एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. विवाद फिल्म न्याय: द जस्टिस को लेकर है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से मिलती जुलती स्टोरी दिखाई जा रही है. हालांकि दो हफ्ते पहले हाईकोर्ट ने उनके पिता की याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने सुशांत का नाम और उनसे मिलती जुलती स्टोरी न दिखाने की अपील की थी

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म शाबाश मिट्ठू (Shabaash Mithu) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को पहले राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया है. मिताली राज की बायोपिक है जिसे अब श्रीजीत मुखर्जी (Srijit Mukherji) डायरेक्ट करेंगे. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >