Bollywood & TV LIVE Updates : रणवीर सिंह टीवी पर ‘The Big Picture’ से देंगे दस्तक, आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते ने की आत्महत्या
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही फिल्मों में इंट्री लेने वाली हैं. शनाया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें पोस्ट करती रहती है. अब उन्होंने अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ की कई तसवीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. वहीं, शो कसौटी जिंदगी की सीरियल से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उनपर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates
3:58 AM. 4 Jul 213:58 AM. 4 Jul
रणवीर सिंह टीवी डेब्यू के लिए तैयार
अपनी फिल्मों से बड़े पर्दे पर सालों तक राज करने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह टेलीविजन पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कई मौकों पर एक एक्टर के रूप में अपनी काबिलियत साबित करने वाले अभिनेता अब द बिग पिक्चर नामक एक शो में अभिनय करेंगे. कलर्स पर प्रसारित होने वाला यह शो विजुअल बेस्ड क्विज शो है. उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने शो का पहला प्रोमो साझा किया. प्रोमो में रणवीर सिल्वर स्क्रीन पर अब तक निभाए गए कई किरदारों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CQ3Xl1eBixf/
3:58 AM. 4 Jul 213:58 AM. 4 Jul
आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते ने की आत्महत्या
बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते (Rajesh Sapte) ने पुणे स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने लेबर यूनियन से जुड़े राकेश मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि राकेश मौर्य पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. इसी से तंग आकर उन्होंने इतना कठोर कदम उठाने का फैसला किया.
3:58 AM. 4 Jul 213:58 AM. 4 Jul
राज कौशल के प्रेयर मीट के लिए पहुंचीं मौनी रॉय
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. हाल ही में उनकी प्रेयर मीट आयोजित की गई जिसमें शामिल होने के लिए इस फैमिली की करीबी मौनी रॉय पहुंचीं. उनकी वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है.
https://www.instagram.com/p/CQ3Fv7VjI0t/
7:40 PM. 3 Jul 217:40 PM. 3 Jul
दिलीप कुमार की हालत में सुधार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने उनके तबीयत के बारे में फैंस को बताया. सायरा बानो ने कहा कि उनकी तबीयत अब स्थिर है. वह अभी भी आईसीयू में हैं. हम उन्हें घर ले जाना चाहते हैं लेकिन हम डॉक्टर के अप्रूवल का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही बताया कि उन्हें आज डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है.
7:40 PM. 3 Jul 217:40 PM. 3 Jul
आमिर खान और किरण राव ने लिया तलाक
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव ने तलाक ले लिया हैं. दोनों ने 2005 में शादी की थी. अब शादी के 15 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. एक आधिकारिक बयान जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है. बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम आजाद राव खान है
7:40 PM. 3 Jul 217:40 PM. 3 Jul
वाटर एरोबिक्स करते हुए धर्मेंद्र ने कही ये बात
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों लगातार वाटर एरोबिक्स करते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियोज शेयर करती रहते हैं. अब उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर कर लिखा, ‘दोस्तों, आप लोगों की प्यारी प्रतिक्रियाओं के लिए ढेर सारा प्यार. आपको यह जानकर खशी होगी कि मैंने शाम को भी वाटर एरोबिक्स शुरू कर दी है…यह बहुत मजेदार है.’
https://www.instagram.com/p/CQ2Oi8cB31J/
7:40 PM. 3 Jul 217:40 PM. 3 Jul
डीनो मोरिया और अहमद पटेल के दामाद की संपत्ति को ईडी ने किया जब्त
एक्टर डीनो मोरिया, संजय खान, डीजे अकील और कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दीकी की करोड़ों की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है. प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संदेसरा बंधुओं और इरफान सिद्दीकी के बीच वित्तीय लेनदेन का पता चला. इसी तरह डीनो मोरिया के भी इसमें शामिल होने का पता चला.
7:40 PM. 3 Jul 217:40 PM. 3 Jul
आशका गोरडिया का ये लुक देखा आपने?
टीवी की जानी-मानी और चर्चित एक्ट्रेस आशका गोरडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने समंदर किनारे योग करते हुए अपनी फोटो शेयर की है. बिकिनी में आशका बेहद स्टनिंग लग रही है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CQxZ1FapBdG/
1:24 PM. 3 Jul 211:24 PM. 3 Jul
ऋतिक रोशन का फोटोशूट
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए एक फोटोशूट करवाया हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. इस फोटोशूट में एक्टर को देखकर फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे है. वहीं, कमेंट में फराह ख़ान ने उन्हें ग्रीक गॉड कहा है.
https://www.instagram.com/p/CQ0WruqHPdo/
12:38 PM. 3 Jul 2112:38 PM. 3 Jul
एक्टर प्राचीन चौहान गिरफ्तार
एक्टर प्राचीन चौहान के फैंस के लिए बुरी खबर है. दरअसल, उनपर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में प्राचीन के खिलाफ शिकायत की थी.
12:37 PM. 3 Jul 2112:37 PM. 3 Jul
शनाया कपूर की मस्ती
शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की है, जिसमें वो अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ मस्ती करते हुए दिख रही है. शनाया ने कैप्शन में लिखा, my kinda crazy. इन फोटोज ये तीनों जमकर मस्ती करते हुए दिख रहे है. फोटोज पर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई कमेंट कर रहा है. संजय कपूर ने लिखा, ‘आज रात मेरी नींद उड़ी हुई है.‘
https://www.instagram.com/p/CQ1Q6EvrgKb/
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही फिल्मों में इंट्री लेने वाली हैं. शनाया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें पोस्ट करती रहती है. अब उन्होंने अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ की कई तसवीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. वहीं, शो कसौटी जिंदगी की सीरियल से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उनपर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates