Bollywood & TV LIVE Updates : भूषण कुमार ने रेप केस पर दी सफाई, सपना चौधरी का वीडियो वायरल

Bollywood & TV LIVE Updates : फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म ‘तूफान’ (Toofaan) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने फरहान की तारीफ की है. वहीं, नोरा फतेही ने अपनी फोटोज पोस्ट की है, जिसमें वो ब्लू कलर ड्रेस में काफी हसीन लग रही है. LIVE Updates

11:32 PM. 17 Jul 21 11:32 PM. 17 Jul

सपना चौधरी का वीडियो वायरल

सपना चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ओ मेरे ढोलना पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वो रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/CRV0U90AgId/?

5:57 PM. 17 Jul 21 5:57 PM. 17 Jul

अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट ट्वीट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अब बिग बी ने लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसपर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे है. अमिताभ बच्चन ने लिखा, कुछ है नहीं लिखने को’. इसके बाद से यूजर्स इस ट्वीट पर खूब सारे कमेंट्स कर रहे है.

5:57 PM. 17 Jul 21 5:57 PM. 17 Jul

अजय देवगन का नया लुक

बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम पर अजय की एक तसवीर शेयर की है, जिसमें एक्टर जबरदस्त दिख रहे है. इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘डेडली अजय देवगन का डेडली लुक है.’ अजय की फोटो पर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CRYMxYHtFXe/

5:57 PM. 17 Jul 21 5:57 PM. 17 Jul

जरीन खान की मां की बिगड़ी तबीयत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां की तबीयत खराब हैं. इसकी जानकारी देते हुए जरीन ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘मेरी मां फिर से अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में हैं. प्लीज उनके लिए दुआ कीजिए.’

5:57 PM. 17 Jul 21 5:57 PM. 17 Jul

भूषण कुमार ने रेप के आरोप को बताया गलत

टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था. साथ ही महिला ने रेप के संगीन आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. जिसके बाद भूषण की तरफ से कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है, ‘मिस्टर भूषण कुमार के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत एकदम झूठी और इसके अंदर लिखी बातों को खारिज करते हैं. यह बात झूठी है कि उस महिला को काम का झांसा देकर 2017 से 2020 के बीच उसका यौन शोषण किया गया था’.

12:51 PM. 17 Jul 21 12:51 PM. 17 Jul

नोरा फतेही का ग्लैमरस फोटोशूट

नोरा फतेही ने अपनी नयी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘मुझे एक पूर्वाभास था कि हम एक लय में गिर गए हैं, जहां संगीत जीवन भर नहीं रुकता’. इस तसवीर में नोरा ब्लू कलर वन पीस में दिख रही है. वो बेहद ग्लैमरस लग रही है. उनकी तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CRYLp-ZJimT/

12:51 PM. 17 Jul 21 12:51 PM. 17 Jul

‘तूफान’ फिल्म की शाहरुख खान ने तारीफ की

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ‘तूफान’ एक्टर्स की तारीफ की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरे दोस्त फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा को आनंद देने वाली मुश्किल फिल्म बनाने के लिए मेरी शुभकामनाएं. कुछ दिन पहले मुझे इसे देखने का सौभाग्य मिला. परेश रावल, मोहन आगासे, मृणाल ठाकुर और हुसैन दलाल का बेहद शानदार परफॉर्मेंस. मेरा रिव्यू है कि हम सभी को तूफान जैसी और फिल्में बनाने की कोशिश करनी चाहिए.’

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म ‘तूफान’ (Toofaan) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने फरहान की तारीफ की है. वहीं, नोरा फतेही ने अपनी फोटोज पोस्ट की है, जिसमें वो ब्लू कलर ड्रेस में काफी हसीन लग रही है. LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >