Bollywood & TV LIVE Updates : अर्जुन कपूर ने शेयर की लग्जरी कार की झलक, नोरा फतेही संग मलाइका ने किया जबरदस्त डांस
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं. ये फोटो उनके बचपन की है और इसमें छोटी सारा बेहद प्यारी लग रही हैं. वहीं, बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. ये एक प्रैंक वीडियो है, जो राखी के साथ होतो है. ये प्रैंक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रोहित गुप्ता ने एक्ट्रेस के साथ किया है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
2:38 AM. 21 Jun 212:38 AM. 21 Jun
अर्जुन कपूर ने शेयर की लग्जरी कार की झलक
अर्जुन कपूर ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने अपनी नई लग्जरी कार खरीदी थी. अब उन्होंने अपनी नयी कार- लैंड रोवर डिफेंडर की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. अर्जुन कपूर के पास शेड मेटैलिक गोल्ड में यह शानदार कार है. वो कार के सामने खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं. फैंस उन्हें नयी कार की बधाई दे रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CQTG-uTpUca/
2:38 AM. 21 Jun 212:38 AM. 21 Jun
नोरा संग मलाइका ने किया जबरदस्त डांस
नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मलाइका अरोड़ा संग जमकर डांस करती नजर आ रही हैं. यह एक थ्रोबैक वीडियो है. यह वीडियो फेमस डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर का है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. दोनों के डांस को देखकर गीता मां और टेरेंस लुईस हैरान नजर आ रहे हैं. नोरा और मलाइका हाय गर्मी सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CQRGXwVI_ve/
6:54 PM. 20 Jun 216:54 PM. 20 Jun
नुसरत जहां ने बेबी बंप के साथ शेयर की पहली फोटो
तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली सिनेमा की एक्ट्रेस नुसरत जहां ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं. फोटो में वो अपने बेबी बंप के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रही है. बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बनी हुई है.
https://www.instagram.com/p/CQVIoLjnv9i/
6:54 PM. 20 Jun 216:54 PM. 20 Jun
जाह्नवी कपूर ने अपने पिता के लिए लिखा खास पोस्ट
https://www.instagram.com/p/CQVNChDl2Em/
6:54 PM. 20 Jun 216:54 PM. 20 Jun
फादर्स डे पर सो��ा अली खान ने शेयर किया ये वीडियो
https://www.instagram.com/p/CQVAhCkhb9b/
6:54 PM. 20 Jun 216:54 PM. 20 Jun
फराह खान ने शेयर की फोटो
https://www.instagram.com/p/CQU8m52BaPV/
6:54 PM. 20 Jun 216:54 PM. 20 Jun
KRK ने विद्या बालन की फिल्म ‘शेरनी’ को छोटी फिल्म बताकर उड़ाया मजाक
एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘शेरनी’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं. फिल्म देखने के बाद इसपर सोशल मीडिया यूजर अपनी राय दे रहे है. अब इसपर फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने ट्वीट किया है, ‘कई लोग मुझसे फिल्म शेरनी की समीक्षा करने के लिए कह रहे हैं. कृपया ध्यान दें, मैं ऐसी छोटी फिल्में नहीं देखता हूं और न ही उनकी समीक्षा करता हूं और न ही उनके बारे में बात करता हूं. क्योंकि मैं #ThebrandKRK दुनिया में नंबर 1 क्रिटिक हूं.’
6:54 PM. 20 Jun 216:54 PM. 20 Jun
Fathers Day पर नव्या नवेली नंदा ने शेयर किया ये खास फोटो
https://www.instagram.com/p/CQTxpPXscLn/
1:47 PM. 20 Jun 211:47 PM. 20 Jun
तो ये हैं मनोज बाजपेयी के चेल्लम सर
वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ को दर्शकों ने खूब पसन्द किया. सीरीज में चेल्लम सर के रोल ने खूब लोकप्रियता हासिल की. अब मनोज बाजपेयी ने स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए कहा कि ‘मेरी चिंदगी में कई लोग हैं. कई निर्देशक हैं जिन्हें मैं प्यार करता हूं और उनकी प्रशंसा करता हूं, नीरज पांडे, अभिषेक चौबे, राज और डीके या अनुराग कश्यप, ये वो सभी लोग हैं जिन्हें मैं हमेशा कॉल करता हूं. लेकिन तीनों निर्देशकों में से ‘फैमिली मैन’ के सुपर्ण वर्मा चेल्लम सर बन सकते हैं. वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास सब चीजों का जवाब होता है इसलिए मैं उन्हें कभी भी काल करता हूं.‘
1:47 PM. 20 Jun 211:47 PM. 20 Jun
‘राखी सावंत का ये वीडियो आपने देखा?
रोहित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो राखी सांवत को एक प्रैंक कॉल करते हैं. राखी को रोहित ने आवाज बदलकर संजय दत्त बनकर बात करते हैं. इस दौरान रोहित उनसे कहते है कि वो रणबीर कपूर की बायोपिक बना रहे हैं और इस फिल्म में राखी को उनके गर्लफ्रेंड का रोल करना है. इस पर वो कहती है, ”क्या मैं क्या आलिया भट्ट का किरदार निभाने वाली हूं.” वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CQQrvEJK7yQ/
1:03 PM. 20 Jun 211:03 PM. 20 Jun
सारा ने शेयर की बचपन की फोटो
सारा अली खान ने अपने इंस्टा स्टोरी पर स्कूल डेज की फोटो शेयर की हैं. इसे पोस्ट कर उन्होंने लिखा, ‘मुझे ढूंढो.’ इस फोटो में वो और उनके सारे क्लासमेट्स व्हाइट ड्रेस पहने दिख रहे हैं. फोटो देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारा सबसे नीचे की सीढ़ी पर राइट कॉर्नर में बैठी हुई है.
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं. ये फोटो उनके बचपन की है और इसमें छोटी सारा बेहद प्यारी लग रही हैं. वहीं, बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. ये एक प्रैंक वीडियो है, जो राखी के साथ होतो है. ये प्रैंक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रोहित गुप्ता ने एक्ट्रेस के साथ किया है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…