Bollywood & TV LIVE Updates : हिना खान के एक्सप्रेशंस के दीवाने हुए फैंस, वायरल हो रहा ये वीडियो

Bollywood & TV LIVE Updates : फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. लंबे वक्त से फिल्मों से गायब मंदाकिनी के फैंस के लिए खुश खबरी हैं. एक्ट्रेस फिर से फिल्मों में वापसी कर रही है. वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी एक सालों पुरानी फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में कपिल को पहचानना मुश्किल है. बॉलीवुड की तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहे हमारे साथ… LIVE Updates

Live Updates
11:06 PM. 16 Jul 21 5:36 PM. 16 Jul

हिना खान के एक्सप्रेशंस के दीवाने हुए लोग

एक्ट्रेस हिना खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो कमाल के एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में क्या खूब लगती हो सॉन्ग बज रहा है. उनकी अदाएं देख फैंस दीवाने हो गये हैं.

https://www.instagram.com/reel/CRYWlyhn1rO/?

11:06 PM. 16 Jul 21 5:36 PM. 16 Jul

रणबीर और श्रद्धा जल्द होंगे स्पेन रवाना

हाल ही में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्लिक किया गया. दोनों लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना हुए. उनके साथ वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और निर्माता बोनी कपूर भी शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. अब मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, कलाकार सितंबर में यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे, क्योंकि फिल्म दिल्ली में फ्लोर पर चली गई है, निर्देशक कथित तौर पर स्पेन में शूटिंग की योजना बना रहे हैं. मेकर्स फिल्म के गाने स्पेन में फिल्माने प्लान कर रहे हैं जिसमें रणबीर और श्रद्धा हैं.

7:04 PM. 16 Jul 21 1:34 PM. 16 Jul

राहुल वैद्य और दिशा परमार का वेडिंग सॉन्ग Matthe Te Chamkan

7:04 PM. 16 Jul 21 1:34 PM. 16 Jul

T-Series के मालिक भूषण कुमार पर रेप का गंभीर आरोप, FIR दर्ज

टी सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने टी सीरीज के प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर एक 30 साल की महिला के साथ रेप किया है. उनके खिलाफ ये रेप केस मुंबई के डीएन नगर पुलिस ने दर्ज किया है. अभी तक केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

7:04 PM. 16 Jul 21 1:34 PM. 16 Jul

शादी को लेकर राखी सावंत ने कह दी ये बात

राखी सावंत का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में वो ‘मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री’ सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस दौरान एक पैपराजी राखी से शादी को लेकर सवाल करता है. जिसपर वो कहती है, ‘बेबी तुम ऐसे सवाल क्यों पूछती हो. तुम्हें मैं कुंवारी अच्छी नहीं लगती क्या?’ राखी आगे कहती हैं, ‘वहां आप सलमान खान जी को भी सताते हो और यहां मुझे भी सताते हो. शादी करो, शादी करो. नहीं करनी शादी. क्या मिलेगा शादी करके भी. मुझे तो क्या मिला?

https://www.instagram.com/p/CRW2QsGD1oP/

7:04 PM. 16 Jul 21 1:34 PM. 16 Jul

एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का निधन

बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में आज निधन हो गया. उनका निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ. उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस उनके लिए भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिख रहे है.

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. लंबे वक्त से फिल्मों से गायब मंदाकिनी के फैंस के लिए खुश खबरी हैं. एक्ट्रेस फिर से फिल्मों में वापसी कर रही है. वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी एक सालों पुरानी फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में कपिल को पहचानना मुश्किल है. बॉलीवुड की तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहे हमारे साथ… LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >