Bollywood & TV Updates: सिंगर नीति मोहन ने दिखाई बेटे की पहली झलक, शहनाज गिल का ग्लैमरस फोटोशूट वायरल

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) हाल ही में इंडियन आइडल 12 में नजर आई थी. अब राखी जल्द ही अपना नया गाना लेकर आ रही है, जिसका नाम है ‘तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री.’ इस सॉन्ग का फर्स्ट लुक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वहीं, रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में चल रही है. वहां से कंटेस्टेंट्स फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपडेट्स फैंस को देते रहते है. अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंटेस्टेंट अनुष्का सेन (Anushka Sen) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:17 PM. 17 Jun 21 10:17 PM. 17 Jun

सिंगर नीति मोहन ने दिखाई बेटे की पहली झलक

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. कपल ने जून के पहले सप्ताह में अपने पहले बच्चे का वेलकम किया. सोमवार को नीति मोहन ने अपने बेटे के नाम का खुलासा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. गायक ने निहार और उनके बेटे के साथ कुछ प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है. उन्होंने बेटे की पहली झलक शेयर की है. इस कपल ने बेटे का नाम आर्यवीर रखा है.

https://www.instagram.com/p/CQOVjw5h2fJ/

10:17 PM. 17 Jun 21 10:17 PM. 17 Jun

शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट

पंजाब की कैटरीना के नाम से मशहूर शहनाज गिल अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं. वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. वो ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पोज देती दिख रही हैं. उनकी अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

https://www.instagram.com/p/CQLVxyMsK3Q/

10:17 PM. 17 Jun 21 10:17 PM. 17 Jun

कियारा आडवाणी का फोटोशूट वायरल

https://www.instagram.com/p/CQLp7REN0Ri/

10:17 PM. 17 Jun 21 10:17 PM. 17 Jun

छह महीने तक प्रसारित होगा बिग बॉस 15

टेलीविजन का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के लिए तैयार हैq बिग बॉस 15 को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आ रही है. निर्माता सीजन में इंट्री कराने के लिए कई लोकप्रिय चेहरों से बात कर रहे हैं. बॉलीवुडलाईफ ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि, बिग बॉस 15 लगभग छह महीने तक टेलीकास्ट होगा. साथ ही हर इविक्शन के बाद शो को दिलचस्प बनाने के लिए एक नये वाइल्ड कार्ड की इंट्री होगी. बता दें अभी तक बिग बॉस की अवधि तीने महीने तक की रही है.

1:01 PM. 17 Jun 21 1:01 PM. 17 Jun

दीपिका कक्कड़ ने किया ‘ससुराल सिमर का 2’ को अलविदा

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने टीवी ड्रामा ‘ससुराल सिमर का 2 से टीवी पर फिर से वापसी की हैं. शो में फैंस उन्हें दोबारा से देखकर काफी खुश है. अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका ने शो को अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस को सिर्फ कुछ एपिसोड के लिए अप्रोच किया गया था.

1:01 PM. 17 Jun 21 1:01 PM. 17 Jun

आलिया भट्ट ने अपने नाना का 93वां बर्थडे मनाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने नाना का 93वां बर्थडे मनाया. इस दौरान पार्टी में सोनी राजदान, रिद्धिमा कपूर साहनी, शाहीन भट्ट, रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर और भांजी समारा भी मौजूद थीं. रिद्धिमा कपूर साहनी ने पार्टी की फोटोज अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया हैं.

1:01 PM. 17 Jun 21 1:01 PM. 17 Jun

मिलिंद सोमन का ये वीडियो

मॉडल और एक्‍टर मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो में मिलिंद 40 पुश-अप्‍स लगाते दिख रहे हैं. 55 साल की उम्र में भी खुद का इतना फिट रखना वाकई काबिले तारीफ है. वैसे एक्टर अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए मोटिवेट करते रहते है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CQLaVPPH0sd/

1:01 PM. 17 Jun 21 1:01 PM. 17 Jun

प्रियंका चोपड़ा ने खास तरीके से अपनी मां को किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर उन्हें स्पेशल तरीके से विश किया हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, हैप्पी बर्थडे मां. आपके खास दिन को एक साथ सेलिब्रेट करने वाली हमारी रस्म को मिस कर रही हूं. बहुत सारा प्यार. जल्द ही मिलते हैं.

https://www.instagram.com/p/CQL0S27naF_/

1:01 PM. 17 Jun 21 1:01 PM. 17 Jun

सोफी चौधरी की गायिकी के फैन हुए लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो इंग्लिश सॉन्ग ‘Levitating’ गाते हुए दिख रही है. उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. फैंस कमेंट कर उनकी आवाज की तारीफ कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CQLDHmzgM4I/

7:10 AM. 17 Jun 21 7:10 AM. 17 Jun

अनुष्का सेन को हुआ कोरोना

खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन को कोरोना हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है. हालांकि बाकी सारे कंटेस्टेंट्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है. वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि शो की शूटिंग नहीं रोकी जाएंगी.

7:10 AM. 17 Jun 21 7:10 AM. 17 Jun

राखी सावंत का नया गाना

राखी सावंत अपने फैंस के लिए नया म्यूजिक वीडियो लेकर आ रही है, जिसका नाम ‘तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री’ है. इस गाने का प्रोमो वीडिया उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में उनके डांस मूव्स कमाल के लग रहे है. गाना कल रिलीज होने वाला है. वहीं, फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक्स एंड कमेंट्स कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CQLwinTjcj4/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) हाल ही में इंडियन आइडल 12 में नजर आई थी. अब राखी जल्द ही अपना नया गाना लेकर आ रही है, जिसका नाम है ‘तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री.’ इस सॉन्ग का फर्स्ट लुक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वहीं, रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में चल रही है. वहां से कंटेस्टेंट्स फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपडेट्स फैंस को देते रहते है. अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंटेस्टेंट अनुष्का सेन (Anushka Sen) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >