Bollywood & TV Updates : कंगना की फिल्म के तमिल वर्जन को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट, दोबारा मां बनने वाली है ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म शेरनी हाल ही में रिलीज हुई हैं. फिल्म को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी राय दी है. कैटरीना ने फिल्म की तारीफ की हैं. वहीं, कसौटी जिंदगी के 2 फेम एक्टर पार्थ समथान ने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया हैं. पार्थ ने इस लुक से फैंस को इंप्रेस कर दिया है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
1:18 AM. 23 Jun 211:18 AM. 23 Jun
कंगना की फिल्म के तमिल वर्जन को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट
कंगना रनौत (Kangana Ranuat) की फिल्म थलाइवी (Thalaivi) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के तमिल वर्जन को यू सर्टिफिकेट मिल गया है. जिसकी जानकारी कंगना ने सोशल मीडिया पर दी है.
12:06 AM. 23 Jun 2112:06 AM. 23 Jun
मशहूर मलयालम गीतकार पूवाचल खादर का निधन
मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय गीतकार पूवाचल खादर (Poovachal Khadar) का निधन हो गया. वह कोविड-19 से संक्रमित थे और सरकारी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था. 73 वर्ष के खादर को निमोनिया होने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था.
12:06 AM. 23 Jun 2112:06 AM. 23 Jun
दिव्य दृष्टि फेम एक्ट्रेस सना सैयद की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल
कोरोनाकाल में बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स ने अपना घर बसा लिया. इसी कड़ी में अब एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ने जा रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं दिव्य दृष्टि फेम एक्ट्रेस सना सैयद (Sana Sayyad) की. सना दो दिन बाद यानी 25 जून, 2021 को ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन इमाद शम्सी के साथ निकाह करने वाली हैं. शादी से पहले एक्ट्रेस के घर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है. हाल ही में, सना की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
10:59 PM. 22 Jun 2110:59 PM. 22 Jun
दोबारा मां बनने वाली है ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस
टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhana Saathiya) की एक्ट्रेस लवलीन कौर सासन (Loveleen Kaur Sasan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है और इसके पीछे की वजह से उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी.आ पको बता दें कि वे दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी से लेकर अपने काम पर वापसी करने के बारे में बात की है.
9:26 PM. 22 Jun 219:26 PM. 22 Jun
जैक्लीन फर्नांडिस की लेटेस्ट फोटो
जैक्लीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें वो कैमरे को देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं. इसे शेयर कर जैकलिन ने कैप्शन में लिखा, इट्स टाइम टु डांस. उनकी ये स्टनिंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CQaY2dUNn9k/
9:26 PM. 22 Jun 219:26 PM. 22 Jun
साड़ी में तापसी पन्नू ने जीता फैंस का दिल
तापसी पन्नू इन दिनों रूस में हैं और वहां से अपनी फोटोज लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. सेंट पीटर्सबर्ग में तापसी शहर की सड़कों पर साड़ी और स्नीकर्स में घूमते हुए दिखीं. उनका ये अलग अंदाज फैंस से लेकर सेलेब्स हर किसी को पसन्द आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/CQY2fT4p4w9/
9:26 PM. 22 Jun 219:26 PM. 22 Jun
KKR 11 के नये प्रोमो में निक्की तंबोली का डर से हुआ बुरा हाल
रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का एक और नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस निक्की तंबोली स्टंट के दौरान काफी चीखती चिल्लाती नजर आ रही हैं. ये प्रोमो कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इससे पहले अर्जुन बिजलानी औऱ दिव्यांका त्रिपाठी का प्रोमो वीडियो जारी हुआ था.
https://www.instagram.com/p/CQYBOdVBoji/
9:26 PM. 22 Jun 219:26 PM. 22 Jun
येलो सूट में सपना चौधरी दिखीं बेहद हसीन
देसी क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सपना फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर कर उन्हें दीवाना बनाते रहती हैं. अब सपना ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक है. येलो सूट में वो किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रही.
https://www.instagram.com/p/CQWEunih9sl/
4:03 PM. 22 Jun 214:03 PM. 22 Jun
प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत सेल्फी
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नेशनल सेल्फी डे के मौके पर अपनी खूबसूरत सेल्फी फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. फोटो को शेयर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जश्न मनाने का एकमात्र सही तरीका #NationalSelfieDay.’ उनकी फोटो पर फैंस ताबड़तोड़ लाइक्स बरसा रहे है. साथ ही कमेंट्स करने से खुद को रोक नहीं पा रहे.
https://www.instagram.com/p/CQZgSAsN4br/
3:01 PM. 22 Jun 213:01 PM. 22 Jun
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का वीडियो वायरल
https://www.instagram.com/p/CQYnOWxgtXd/
2:02 PM. 22 Jun 212:02 PM. 22 Jun
कैटरीना कैफ ने फिल्म शेरनी की तारीफ की
कैटरीना कैफ ने विद्या बालन की फिल्म शेरनी की तारीफ की हैं. कैटरीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “कितनी प्यारी फिल्म है. जिसके बाद विद्या ने कैटरीना को इसके लिए धन्यवाद कहा हैं.
2:02 PM. 22 Jun 212:02 PM. 22 Jun
पार्थ समथान का नया लुक
पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वो छोटे बालों में नजर आ रहे है. पार्थ ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, न्यू लुक इन न्यूयार्क. पर वहीं स्माइल क्योंकि घर की खेती है. एक्टर के इस लुक पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CQX2MZYLe0q/
2:02 PM. 22 Jun 212:02 PM. 22 Jun
वाटर एरोबिक्स करते दिखे धर्मेंद्र
एक्टर धर्मेंद्र का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो वाटर एरोबिक्स करते दिख रहे हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, ‘दोस्तों आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जोश आ गया. मैंने वाटर एरोबिक्स शाम को भी शुरू कर दी है. पानी की लहरों के विपरीत एरोबिक्स करना मजेदार है. उम्मीद है कि आप सब इसे पसंद करेंगे.‘
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म शेरनी हाल ही में रिलीज हुई हैं. फिल्म को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी राय दी है. कैटरीना ने फिल्म की तारीफ की हैं. वहीं, कसौटी जिंदगी के 2 फेम एक्टर पार्थ समथान ने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया हैं. पार्थ ने इस लुक से फैंस को इंप्रेस कर दिया है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…