Trending Songs: साल 2023 में इन सुपरहिट गानों ने चार्टबस्टर पर मचाया तहलका, न्यू ईयर का जश्न होगा और भी शानदार

म्यूजिक हमारे लाइफ का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जब भी हम घर में बैठते हैं या फिर जिम जाते है, हर वक्त गाने सुनते हैं. ऐसे में साल 2023 जाने को है, तो आइये जानते इस पूरे साल कौन से गाना सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग रहें.

साल 2023 जाने को है, ऐसे में लास्ट वीक में कई सारी पार्टियां होती है, जिसमें ट्रेंडिंग गाने बजते हैं और लोग इसपर पूरी रात डांस करते हैं. आइए कुछ ऐसे ट्रेंडिंग गानों के बारे में जानें जिन्होंने इस साल लोगों का दिल जीता और चार्ट पर छाए रहें.

उड़ जा काले कावा- गदर 2

राग उड़ जा काले कावा मूल रूप से उत्तम सिंह द्वारा रचित था, उदित नारायण और अलका याग्निक द्वारा गाया गया था, और आनंद बख्शी के गीत थे.

विथ यू- एपी ढिल्लियन

“विथ यू” गाने को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. ये गाना Spotify के वीकली टॉप सॉन्ग्स इंडिया चार्ट पर दूसरे स्थान पर और डेली ग्लोबल चार्ट पर प्रभावशाली 38वें स्थान पर पहुंच गया है. एपी ढिल्लियन की ओर से गाया गया ये गाना काफी वायरल हुआ था.

तू मिले दिल खिले – स्टेबिन बेन

स्टेबिन बेन और असीस कौर की ओर से लिखित “तू मिले दिल खिले” ने विभिन्न म्यूजिक चार्टों में अपना नाम दर्ज कराया है. टॉप 20 सॉग्स में ये अपनी जगह बनाए हुए है.

हीरिये – जसलीन रॉयल

“हीरिये” सॉग्स चार्टबस्टर पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. इंस्टाग्राम पर यूजर्स लगातार रोमांटिक अंदाज में रील्स बना रहे हैं और एक दूसरे को टैग कर रहे हैं.

मान मेरी जान – किंग

किंग के “मन मेरी जान” ने भारत में टॉप पर अपनी जगह बनाए रखने का दावा किया है. ये गाना Spotify डेली टॉप सॉन्ग्स ग्लोबल चार्ट पर एकमात्र गैर-बॉलीवुड हिंदी पॉप ट्रैक है.

‘अर्जन वैली’- एनिमल

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ का लेटेस्ट चार्ट-टॉपर “अर्जन वैली” सोशल मीडिया पर एक सनसनी बन गया है. यह पंजाबी ट्रैक, हर शादियों में बज रहा है.

‘झूमे जो पठान’- पठान

‘झूमे जो पठान’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने धमाकेदार डांस से सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी. इस गाने को अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल ददलानी और शेखर रविजानी ने गाया है.

‘सतरंगा’- एनिमल

“बदरंग में सतरंगा है ये इश्क रे, जोगी मैं और गंगा है ये इश्क रे” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है. रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘एनिमल’ का रोमांटिक ट्रैक अरिजीत सिंह ने गाया था, जो 2023 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बन गया है.

Also Read: Look Back 2023: ये हैं इस साल YouTube पर सबसे ज्यादा देखे गए म्यूजिक वीडियोज, देखें पूरी लिस्ट

बेशरम रंग- पठान

‘पठान’ का बेशरम रंग, विशाल-शेखर द्वारा रचित और शिल्पा राव और कैरालिसा मोंटेइरो के साथ उनकी आवाज से सुसज्जित, एक पार्टी सॉन्ग है. यह गाना न केवल दीपिका पादुकोण के प्रभावशाली डांस मूव्स को दर्शाता है बल्कि उनके और शाहरुख खान के बीच की शानदार केमिस्ट्री को भी उजागर करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >