Bollywood News Live Update : अक्षय कुमार सहित ‘बच्चन पांडे’ की स्टार कास्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज, जैसलमेर में चल रही फिल्म की शूटिंग
Copied link
Bollywood Breaking News, Family Man Season 2, The Girl On The Train release date, Live Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl On The Train) का पोस्टर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) की आने वाली वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ (Family Man Season 2) की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती हैं.
11:38 PM. 31 Jan 2111:38 PM. 31 Jan
‘बच्चन पांडे’ की मुश्किलें बढ़ी
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग जैसलमेर में कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है. हालांकि फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एक प्रमुख दैनिक की एक रिपोर्ट से पता चला है कि एक स्थानीय निवासी ने COVID-19 मानदंडों का उल्लंघन करने और गलत बयानबाजी के लिए निर्माताओं और फिल्म के कलाकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
8:23 PM. 31 Jan 218:23 PM. 31 Jan
ऋतिक रोशन एक्स वाइफ सुजैन के काम से हुए इंप्रेस
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘जब ग्लैडिएटर्स वर्क खेल की तरह लगने लगे’. इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने कमेंट किया. वहीं, ऋतिक ने सुजैन के काम की तारीफ में लिखा-‘अमेजिंग’.
https://www.instagram.com/p/CKqJfPED1W-/
8:23 PM. 31 Jan 218:23 PM. 31 Jan
ट्विंकल खन्ना ने बेटी नितारा को बुलाया ‘पर्पल यूनिकॉर्न’
एक्ट्रेस-लेखिका ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपने बेटी नितारा का एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में नितारा झूले से उतरती नजर आ रही हैं. इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘एक खूबसूरत सुबह, जिसमें हम चिड़ियों की चहकती आवाज सुन रहे हैं और मेरी पर्पल यूनिकॉर्न को झूल से उतरने में होने वाली मुश्किल को देख रहे हैं.’
https://www.instagram.com/p/CKse8dVjTFH/
8:23 PM. 31 Jan 218:23 PM. 31 Jan
बहन अमृता के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने लिखा ये स्पेशल नोट
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौकै पर उनकी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया हैं. मलाइका ने अमृता के साथ फोटोज शेयर कर लिखा- ‘हमेशा तुम्हारे साथ हूं मेरी छोटी बहन, तुम पर नजर रहती है. आशा है हम हमेशा साथ हंसेंगे, रोएंगे, लड़ेंगे, खाएंगे, खाना बनाएंगे, साथ घूमेंगे…ढेर सारा प्यार…हैप्पी बर्थडे @amuaroraofficial’.
https://www.instagram.com/p/CKrdCdQBfBo/
8:23 PM. 31 Jan 218:23 PM. 31 Jan
कंगना रनौत ने नाथूराम गोडसे के समर्थन में किया ट्वीट
कंगना रनौत का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह नाथूराम गोडसे का समर्थन करती नजर आ रही हैं. कंगना रनौत ने ट्वीट किया,’ हर कहानी के तीन पहलू होते हैं, आपका, मेरा और सत्य… एक अच्छी कहानी बताने वाला न तो बंधा होता है और न ही छुपाता है…और इसीलिए हमारी सारी किताबें बेकार है… क्योंकि ये सब एक्सपोज़र से भरा होता है. #NathuramGodse.’
8:23 PM. 31 Jan 218:23 PM. 31 Jan
देशभर में कल से 100% कैपिसिटी के साथ खुलेंगे Cinema Halls
एक फरवरी यानि कल से देश के सभी सिनेमा हॉल अपनी पूरी क्षमता के साथ खुल जायेंगे. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी दी. रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि फरवरी में सिनेमा हॉल 100% कैपेसिटी से खुल सकते हैं और हम ज़्यादा से ज़्यादा ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित करेंगे.
4:52 PM. 31 Jan 214:52 PM. 31 Jan
जाह्नवी कपूर ने सलवार सूट पहनकर खेला क्रिकेट
जाह्नवी कपूर शूटिंग के बीच में किक्रेट खेलती नजर आईं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस क्रू मेंबर्स के साथ क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं. बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों चंडीगढ़ में फिल्म ‘गुड लक जेरी की शूटिंग कर रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CKqtLC8HkyT/
4:52 PM. 31 Jan 214:52 PM. 31 Jan
‘बिग बॉस 14’ में आने वाली हैं मौनी रॉय
‘बिग बॉस 14’ में इस हफ्ते वीकेंड का वार धमाकेदार होनेवाला है. बॉलीवुड सुपरस्टार और शो के होस्ट सलमान खान रविवार को काफी मस्ती करते नजर आएंगे क्योंकि उनके दोस्त मौनी रॉय घर में इंट्री करनेवाली हैं. दोनों मंच पर एकसाथ डांस करते दिखेंगे और इसके बाद ‘नागिन’ एक्ट्रेस घरवालों के साथ गेम खेलती नजर आएंगी.
4:52 PM. 31 Jan 214:52 PM. 31 Jan
कैटरीना कैफ की हमशक्ल बुलाए जाने पर जरीन खान ने कह डाली ये बात
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जरीन खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि, लोग इंडस्ट्री में आते हैं अपनी पहचान बनाने ना कि किसी के हमशक्ल बनने या उनकी परछाई बनने. मैंने 11 सालों तक बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष किया है, लेकिन आज की तारीख में भी लोग मुझे कैटरीना की हमशक्ल बताते हैं.
1:33 PM. 31 Jan 211:33 PM. 31 Jan
बांग्ला सिनेमा के अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन
बांग्ला सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इंद्रजीत देब का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. वह 73 साल के थे. बीते साल ही अभिनेता इंद्रजीत की पत्नी का निधन हो गया था. इंद्रजीत लंबे से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. इसके साथ ही वह कुछ और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे.
12:48 PM. 31 Jan 2112:48 PM. 31 Jan
द गर्ल ऑन द ट्रेन फिल्म का रिलीज डेट आया सामने
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का पोस्टर शेयर कर लिखा, द गर्ल ऑन द ट्रेन. नेटफ्लिक्स पर 26 फरवरी को. बता दें कि द गर्ल ऑन द ट्रेन इसी नाम की हॉलीवुड की फिल्म का हिंदी रीमेक है.
https://www.instagram.com/p/CKoFM9MllBy/
TRP Report : टॉप 5 में ‘कुमकुम भाग्य’ की इंट्री, ‘इमली’ ने फिर से ‘कुंडली भाग्य’ को पीछे छोड़ा, जानें कौन सा सीरियल नंबर 1 पर
12:48 PM. 31 Jan 2112:48 PM. 31 Jan
‘द फैमिली मैन 2’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘द फैमिली मैन 2’ की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है. अब इसके सीजन 2 को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में पीटीआई के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस सीजन की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है. इसके पीछे ‘तांडव’ और ‘मिर्जापुर’ को लेकर हुए विवाद को कारण माना जा रहा है.
मुख्य बातें
Bollywood Breaking News, Family Man Season 2, The Girl On The Train release date, Live Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl On The Train) का पोस्टर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) की आने वाली वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ (Family Man Season 2) की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती हैं.