Bollywood Celebs Job: स्टार बनने से पहले क्या काम करते थे आपके पसंदीदा सितारे, कोई टीचर तो कोई था बावर्ची

1 / 1
Bollywood Celebs Job: स्टार बनने से पहले क्या काम करते थे आपके पसंदीदा सितारे, कोई टीचर तो कोई था बावर्ची
फुल स्क्रीन में देखें

Bollywood Celebs Job: स्टार बनने से पहले क्या काम करते थे आपके पसंदीदा सितारे, कोई टीचर तो कोई था बावर्ची

बॉलीवुड में आज कई ऐसे सेलेब्स है, जो काफी लैविश लाइफ जीते है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त था, जब किसी ने होटल में वेटर के तौर पर काम किया है, तो कई स्कूल में टीचर था.

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात के बाद से घर-घर में फेमस हो गए. हालांकि फिल्मों से पहले अभिनेता कॉपीराइटर के रूप में कई विज्ञापन एजेंसियों में में काम कर चुके हैं.

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि एक्टिंग से पहले कियारा प्री-स्कूल में टीचर हुआ करती थी.

जैकलीन फर्नांडीस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस आज सुकेश चंद्रेशेखर मामले को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. लेकिन क्या आपको पता है कि बी-टाउन में आने से पहले वह पहले श्रीलंका में टीवी रिपोर्टर के रुप में काम करती थी. जैकलीन ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है.

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त था जब एक्टर दूरदर्शन के साथ रेडियो जॉकी बनना चाहते थे. हालांकि उनकी आवाज को उस समय ठुकरा दिया था. बाद में उन्होंने शिपिंग कंपनी के लिए फ्रेट ब्रोकर के रूप में भी काम किया.

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कभी एक्टर बनने का सपना देखा ही नहीं था. वह बैंकॉक स्थित एक रेस्टोरेंट में शेफ और वेटर हुआ करते थे. एक्टर ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हैं और उन्होंने बैंकॉक में मार्शल आर्ट्स का अध्ययन भी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >