Bollywood & TV LIVE : क्या रैंबो की रीमेक में टाइगर को रिप्लेस करेंगे प्रभास? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Bollywood, Indian TV Actress Latest update and Breaking News: बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर तारिक शाह (Tariq Shah) का निधन हो गया है. उन्होंने शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. तारिक शाह एक्ट्रेस शोमा आनंद (Shoma Anand) के पति थे. वहीं, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) साउथ इंडिया की सुपरहिट फिल्म ‘मास्टर’ (Master) के रीमेक में काम करने जा रहे हैं. वहीं, ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) के एपिसोड में मशहूर एक्ट्रेस रेखा (Rekha) आईं, जिसके कई वीडियोज वायरल हो रहे है.
Bollywood & TV LIVE : क्या रैंबो की रीमेक में टाइगर को रिप्लेस करेंगे प्रभास? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Live Updates
4:05 AM. 5 Apr 2110:35 PM. 4 Apr
वायरल खबरों पर टाइगर श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में खबरें थी कि, एक्टर टाइगर श्रॉफ की धांसू एक्शन एंटरटेनर फिल्म रैंबो की रीमेक में साउथ फिल्म स्टार प्रभास (Prabhas) की एंट्री होने वाली है. खबरें थी कि बिजी शेड्यूल की वजह से टाइगर की जगह प्रभास को अप्रोच किया गया है. अब टाइगर ने इस बाबत चुप्पी तोड़ते हुए स्पॉटब्वॉय से खास बातचीत में कहा, बकवास, धरती पर ऐसी खबरें आखिर आती कहां से है और क्यों?
4:05 AM. 5 Apr 2110:35 PM. 4 Apr
सौमित्र चटर्जी के बाद अब उनकी पत्नी ने भी दुनिया को कहा अलविदा
दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन के 4 महीने बाद उनकी पत्नी दीपा चटर्जी का भी निधन हो गया है. वो 83 साल की थीं. उन्होंने रविवार को दोपहर करीब 2.55 बजे कोलकाता के साल्ट लेक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. खबरों के अनुसार, उन्हें ब्लड संबंधी बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था. बता दें कि 15 नवंबर 2020 को 85 साल की उम्र में सौमित्र चटर्जी का कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया था.
4:05 AM. 5 Apr 2110:35 PM. 4 Apr
ऋत्विक भौमिक कोरोना पॉजिटिव
एक्टर ऋत्विक भौमिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वो बंदिश बैडिट्स में अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं.
4:05 AM. 5 Apr 2110:35 PM. 4 Apr
मशहूर अदाकारा शशिकला का निधन
गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारा शशिकला का निधन आज 4 अप्रैल को हो गया है. वे 88 साल की थी. 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी शशिकला ने नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों भूमिकाएं निभायी हैं. वे फ़िल्म कभी खुशी कभी गम में भी नज़र आयी थी. इसके साथ ही वे टीवी के पॉपुलर शो सोनपरी का भी हिस्सा थी. इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है, लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं.
4:05 AM. 5 Apr 2110:35 PM. 4 Apr
गोविंदा भी हुए कोरोना पॉजिटिव
अक्षय कुमार के बाद अब एक्टर गोविंदा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. अभिनेता के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि, उनमें हल्के लक्षण दिखे हैं, उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है.
7:26 PM. 4 Apr 211:56 PM. 4 Apr
Shweta Tiwari का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी कुछ बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं. इन तसवीरों में उनका अंदाज देखने लायक है. हर अदा उनकी बेहद खूबसूरत लगी रही है. फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CNPEGAhpZjK/
मुख्य बातें