Bollywood & TV LIVE : तापसी पन्नू ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए कंगना रनौत को कहा शुक्रिया तो हैरान रह गए फैंस, 'पंगा' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Bollywood, Indian TV Actress Latest update Breaking News: कोरोना का कहर तेजी से देश में बढ़ रहा है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने स्वास्थ्य मंत्रालय से गुजारिश की है कि 25 साल और उससे ऊपर के सभी लोगों को टीका लगवाने की इजाजत दी जाए. वहीं, बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. इसे पढ़कर ऐसा लगता है कि एक्टर अपने बचपन के दिन को याद कर रहे है. वहीं, RRR के लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद Covid-19 से संक्रमित हो गए है.

Live Updates
10:36 PM. 9 Apr 21 10:36 PM. 9 Apr

तापसी पन्नू ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए कंगना रनौत को कहा शुक्रिया

तापसी पन्नू और कंगना रनोट के बीच अक्सर सोशल मीडिया पर तीखी तल्ख देखने को मिली है. हाल ही में तापसी पन्नू को थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फ़िल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था. अब एक फैन ने तापसी का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें वो अवॉर्ड जीतने के बाद शुक्रिया अदा कर रही हैं. एक्ट्रेस कह रही हैं, अपने किरदारों के जरिए नये मानदंड बनाने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया कंगना. अब कंगना ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने जवाब में लिखा- शुक्रिया तापसी. विमल इलाइची फ़िल्मफेयर अवॉर्ड की तुम हकदार हो. तुम्हारे अलावा कोई और इसे डिजर्व नहीं करता. सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की इस बातचीत से हैरान नजर आ रहे हैं.

9:41 PM. 9 Apr 21 9:41 PM. 9 Apr

कोरोना की वजह से थलाइवी की रिलीज भी टली

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Kanaut) की फिल्म ‘थलाइवी’ (Thalaivi) की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया.

6:35 PM. 9 Apr 21 6:35 PM. 9 Apr

‘मेजर’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर जवान दिवंगत संदीप उन्नीकृष्णन के जीवनी पर बनी फिल्म ‘मेजर’ का नया पोस्टर जारी कर दिया है. जिसमें दिख रही हैं फिल्म में अहम भूमिका निभाती हुई एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला. जो इसमें एक अप्रवासीय भारतीय का किरदार निभा रही हैं, जो उस रात के भयावह हमले में होटल के अंदर आतंकवादियो के गिरफ्त का शिकार होती हैं. फिल्म के पोस्टर में शोभिता के हाव-भाव , सर पर लगी हुई चोट और एक छोटी-सी बच्ची को बचाती हुई इनकी दिलेरी, इस बात को बताती हैं कि मेजर में शोभिता का काफी दमदार किरदार हैं.

4:04 PM. 9 Apr 21 4:04 PM. 9 Apr

राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग लिये सात फेरे

बिग बॉस 14 के चर्चित कंटेंस्टेंट में से एक राहुल वैद्य की शादी का फैंस बसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. उन्होंने शो में ही अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को प्रपोज़ किया था. आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ और राहुल और दिशा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर दूल्हा-दुल्हन के लिबास में अपनी और दिशा की एक तसवीर शेयर की है. राहुल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं, वहीं दिशा पिंक कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं. उनकी इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस कपल को बधाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CNb76GnsEmQ/

2:55 PM. 9 Apr 21 2:55 PM. 9 Apr

लाइट कैमरा और एक्शन पर भी लगेगा लॉक डाउन
..लेकिन अगले वीकेंड अलग हो सकती है तस्वीर

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लगातार फिल्मों और टीवी सीरियलों की शूटिंग बाधित हो रही है.फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी,मिस्टर लेले और राम सेतु की शूटिंग फिलहाल बंद है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. रियलिटी शो डांस दीवाने की शूटिंग भी 10 दिनों तक बंद रखने के बाद हाल ही में शुरू हुई थी. कल महाराष्ट्र सरकार द्वारा लागू मिनी लॉक डाउन का पहला दिन है. ऐसे में सभी के जेहन में ये सवाल था कि क्या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी दो दिनों के लिए थम जाने वाली है. इस बारे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी बताते हैं कि इस शनिवार और रविवार को शूटिंग बन्द रहेगी. सरकारी आदेश के खिलाफ तो नहीं जा सकते हैं सोमवार से शुक्रवार भी हम सुबह सात से शाम के सात की शिफ्ट ही कर रहे हैं.लेकिन हां ये ज़रूर कहूंगा कि लॉक डाउन कोई हल नहीं है. काम भी ज़रूरी है.कोई बीच का रास्ता निकालना पड़ेगा. सरकार से बातचीत जारी है कल परसों तो नहीं लेकिन सोमवार को कुछ नया स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर आ सकता है. जिससे हमें आनेवाले मिनी लॉक डाउन में काम की अनुमति मिल सकें. इस बात को बताते हुए बी एन तिवारी इस बात की भी जानकारी देते हैं कि कोरोना संक्रमण के जो मौजूदा हालात हैं. उससे स्थिति जल्द सामान्य नहीं होने वाली है इसलिए जो भी बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज के निर्माता हैं उन्होंने तय किया है कि वे अपनी शूटिंग सेट पर ही क्रू को रहने का इंतज़ाम करेंगे ताकि वो लोग बाहरी लोगों से संक्रमित होने से बचें रहें और शूटिंग भी जारी रह सकें.

12:50 PM. 9 Apr 21 12:50 PM. 9 Apr

Anupama की ‘राखी दवे’ कोरोना पॉजिटिव

‘अनुपमा’ शो में तसनीम शेख राखी दवे का किरदार निभाती हैं. हाल ही में शो के कई किरदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब इस लिस्ट में तसनीम का भी नाम जुड़ गया. उन्होंने पोस्ट लिखकर बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है.

https://www.instagram.com/p/CNb2GjcLzOD/

12:50 PM. 9 Apr 21 12:50 PM. 9 Apr

रोनित रॉय ने ली कोरोना वैक्सीन

अभिनेता रोनित रॉय ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. अभिनेता ने मुंबई में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है. अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए रोनित रॉय ने लिखा, ”वैक्सीनेशन पूरा हुआ.”

https://www.instagram.com/p/CNZqw7cMpG2/

12:50 PM. 9 Apr 21 12:50 PM. 9 Apr

Damaged 3 को लेकर आमना शरीफ ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ बहुत ही जल्द Damaged 3 से डिजिटल की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. Damaged 3 को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि, Damaged की फ्रेंचाइसी स्ट्रांग फीमेल सेंट्रिक स्टोरी हैं, जिसने मुझे ये सीरीज करने की खास वजह दी. जब मैंने तीसरे इंस्टालमेन्ट की स्क्रिप्ट पढ़नी शुरू की, मैं कहानी की सस्पेंस, थ्रिलर की गहराई को लेकर बहुत उत्साहित हो गयी कि ये किरदार काफी मजबूत, कठिन, आत्मविश्वासी हैं जो जिंदगी अपने शर्तो पर जीती हैं.

12:50 PM. 9 Apr 21 12:50 PM. 9 Apr

‘बिग बॉस’ फेम Chaitra Kotoor ने की सुसाइड की कोश‍िश

‘बिग बॉस कन्‍नड़’ की एक्‍स कंटेस्‍टेंट और एक्‍ट्रेस Chaitra Kotoor ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें अस्‍पताल में एडमिट कराया गया. एक्ट्रेस ने फि‍नाइल पीकर अपने घर पर जान देने की कोशिश की. हालांकि अब उनकी हालत स्‍थ‍िर है.

12:50 PM. 9 Apr 21 12:50 PM. 9 Apr

अमिताभ बच्चन ने ‘The Big Bull’ देख की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की नई फिल्म ‘द बिग बुल’ रिलीज हो चुकी है. रिलीज होने से पहले अपने बेटे की इस फिल्म को अमिताभ बच्चन ने देखा. उन्होंने कहा कि, फिल्म और मेरा किरदार उन्हें दोनों पसंद आया. एक्टर ने कहा कि पापा का रिव्यू मेरे लिए हमेशा खास रहता है. बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में अभिषेक ने बताया कि, उनकी मां यानी जया बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म को रिलीज होने से पहले नहीं देखा. अभिषेक ने कहा कि उनकी मां थोड़ी अंधविश्वासी हैं. मां मेरी फिल्म रिलीज होने से पहले नहीं देखती हैं.

12:50 PM. 9 Apr 21 12:50 PM. 9 Apr

अभिषेक बच्चन ने किया अपनी मां जया बच्चन को बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन का आज जन्मदिन हैं. इस स्पेशल मौके पर उनके बेटे औऱ एक्टर अभिषेक बच्चन ने उन्हें बेहद खास तरीक से बर्थडे विश किया. उन्होंने जया की थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मां. आई लव यू.

https://www.instagram.com/p/CNbaioirDpo/

12:50 PM. 9 Apr 21 12:50 PM. 9 Apr

सोनम कपूर ने स्वरा के लिए लिखा ये पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. स्वरा के इस खास मौके पर उनकी दोस्त सोनम कपूर ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है. सोनम लिखती हैं, प्यारी बहन, हमने एक दिन पहले ही बात की थी और मुझे अहसास हुआ है कि हमारी दोस्ती भगवान की बनाई है. साक्षी, बिंदिया और चंद्रिका…आपके द्वारा बताया गया प्रत्येक व्यक्ति मेरा पसंदीदा है. आपकी आवाज आने वाले दिन के साथ मजबूत हो. जन्मदिन मुबारक हो स्वरू.

https://www.instagram.com/p/CNawbsalcam/

12:50 PM. 9 Apr 21 12:50 PM. 9 Apr

शनाया कपूर का बोल्ड फोटोशूट

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर एक्टिंग डेब्यू से पहले ही चर्चा में बनी हुई हैं. शनाया के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. अब उन्होंने अपना बोल्ड फोटोशूट पोस्ट किया है, जिसमें वो ब्लैक स्विमसूट में नजर आ रही है. शनाया का ये बोल्ड फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CNXCGR7LEjY/

Happy Birthday Swara Bhaskar: जब शराब पीकर स्वरा भास्कर ने एक पार्टी में शाहरुख को किया था बहुत परेशान, फिर हुआ था ये…

7:33 AM. 9 Apr 21 7:33 AM. 9 Apr

सोनू सूद ने सरकार से की अपील

सोनू सूद ने भारत सरकार की हेल्थ मिनिस्ट्री को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “मामलों की संख्या बढ़ने के साथ, यहां तक कि बच्चे भी बड़ी संख्या में वायरस से संक्रमित हो रहे हैं, अब वक्त आ गया है कि 25 साल और उसके ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण की घोषणा की जाए. मेरे पास आए मामलों में ज्यादातर युवा हैं.”

7:33 AM. 9 Apr 21 7:33 AM. 9 Apr

अनुपम खेर का ये ट्वीट वायरल

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर दो लाइन लिखी हैं. उन्होंने लिखा, ‘उदास रहता है मोहल्ले में बारिश का पानी आजकल… सुना है कागज़ की नाव बनाने वाले बड़े हो गये!,’ बता दें कि हाल ही में एक्टर ने मिडिल क्लास फैमिली पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो उनकी खूबियों के बारे में बताते नजर आए थे.

12:50 PM. 9 Apr 21 12:50 PM. 9 Apr

एसएस राजामौली के पिता और ‘बाहुबली’ के लेखक हुए कोरोना पॉजिटिव

एसएस राजामौली के पिता और ‘बाहुबली’ के लेखक विजयेंद्र प्रसाद कोरोना पॉजिटिव ‘पाए गए है. जिसके बाद लेखक ने खुद को घर में होम आइसोलेट कर लिया है.

मुख्य बातें

Bollywood, Indian TV Actress Latest update Breaking News: कोरोना का कहर तेजी से देश में बढ़ रहा है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने स्वास्थ्य मंत्रालय से गुजारिश की है कि 25 साल और उससे ऊपर के सभी लोगों को टीका लगवाने की इजाजत दी जाए. वहीं, बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. इसे पढ़कर ऐसा लगता है कि एक्टर अपने बचपन के दिन को याद कर रहे है. वहीं, RRR के लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद Covid-19 से संक्रमित हो गए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >