Bollywood & TV LIVE : सलमान खान की Radhe पर संकट के बादल, सुपरस्टार ने इशारों में कह दी ये बात

Bollywood, Indian TV Actress Latest update Breaking News: सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्‍म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. अब ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होनी थी. लेकिन कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण फिल्म फिर से पोस्‍टपोन हो सकती है. वहीं, 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) शो की कंटेस्टेंट रह चुकी राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह फेस एप के जरिए पूरी तरह प्रियंका चोपड़ा के अवातर में नजर आ रही है. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Live Updates
10:32 PM. 8 Apr 21 10:32 PM. 8 Apr

सलमान खान की Radhe पर संकट के बादल

सलमान खान की फिल्म राधे इसी साल ईद के मौके पर रिलीज को तैयार है, लेकिन अब कोरोना को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है. हाल ही में कबीर बेदी की आत्मकथा Stories Must Tell: The Emotional Life Of An Actor के वर्चुअल कवर लॉन्च पर सलमान खान ने कहा, हम राधे को इसी ईद पर रिलीज करने की पूरी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगर लॉकडाउन चलता रहा तो हम इसे अगली ईद के लिए पोस्टपोन कर सकते हैं. अगर कोरोना के केस कम हुए, लोगों ने मास्क लगाया, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया, अपना ख्याल रखा और सभी गाइडलाइंस का पालन किया तो मुझे लगता है कोरोना जल्दी ही खत्म हो जाएगा. तब हम राधे को इसी साल ईद के मौके पर राधे रिलीज कर देंगे.’

5:17 PM. 8 Apr 21 5:17 PM. 8 Apr

इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट पवनदीप को हुआ कोरोना

इंडियन आइडल के चर्चित कंटेस्टेंट में से एक पवनदीप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. शो के होस्ट आदित्य नारायण पहले ही कोरोना की चपेट में आ गए थे. फिलहाल वो आइसोलेशन में हैं. खबरों के अनुसार, पवनदीप कुछ समय के लिए वर्जुअल अंदाज में परफॉर्मेंस देंगे. वो अपने होटल रूम से ही गायकी का जादू बिखरने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इंडियन आइडल के सभी कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है.

2:54 PM. 8 Apr 21 2:54 PM. 8 Apr

बजरंगी भाईजान की मुन्नी की ये तसवीर वायरल

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से फेमस हुई मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा ने अपनी नयी तसवीर शेयर की हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, पहले जाते थे स्कूल तो आता था मजा, अब नहीं जा पाते तो मिल रही सजा…पहले आता था सब समझ, अब है कम आता, कब खुलेगा स्कूल भगवान ही है जानता. इस फोटो में हर्षाली ऑनलाइन क्लास लेते हुए दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/CNXOwtnlGVp/

2:05 PM. 8 Apr 21 2:05 PM. 8 Apr

‘Roadies’ फेम साकिब खान ने ‘धर्म’ के लिए छोड़ा शोबिज

‘Roadies Revolution’ में नजर आए कंटेस्टेंट और मॉडल साकिब खान (Sakib Khan) ने शोबिज और ग्लैमर इंडस्ट्रीको अलविदा कह दिया हैं. इसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दिया. उन्होंने लिखा, Asalamalikum भाइयों और बहनों. उम्मीद है कि आप सभी ठीक होंगे. आज का यह पोस्ट एक अनाउंसमेंट के बारे में हैं. मैं शोबिज इंडस्ट्री छोड़ रहा हूं. इसलिए भविष्य में अब कोई मॉडलिंग या एक्टिंग नहीं करूंगा.

https://www.instagram.com/p/CNO5kOXjN4M/

2:05 PM. 8 Apr 21 2:05 PM. 8 Apr

दीया मिर्जा ने मनाया बेटी समायरा का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) पति वैभव रेखी के बच्चे की मां बनने वाली हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने वैभव रेखी की बेटी समायरा का बर्थडे मनाया. इस सेलिब्रेशन में वैभव की पहली पत्नी सुनैना रेखी भी नजर आई. बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CNRhvm3nYNX/

2:05 PM. 8 Apr 21 2:05 PM. 8 Apr

नगमा कोरोना पॉजिटिव

एक्ट्रेस से नेता बनीं नगमा कोरोना पॉजिटिव पाईं गई हैं. एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा, ‘कुछ दिनों पहले मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली थी. कल मैंने कोविड 19 टेस्ट कराया. मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है इसलिए मैंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है. कृपया सभी ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी बरतें. यहां तक कि वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी.’

2:05 PM. 8 Apr 21 2:05 PM. 8 Apr

‘मूवी माफिया’ पर कंगना रनौत का ट्वीट वायरल

कंगना रनौत ने एक लेटेस्ट ट्वीट किया है, जो वायरल हो रहा है. ट्वीट में एक्ट्रेस ने एक बार फिर से ‘मूवी माफिया’ पर निशाना साधा है. इस पोस्ट में कंगना ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का भी नाम लिया हैं. कंगना लिखती हैं, ‘बॉलीवुड इतना शत्रुता भरी है कि यहां पर मेरी तारीफ करना भी लोगों को मुश्किल में डाल सकता है, मुझे कई सीक्रेट कॉल और मैसेज आते हैं, अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स से भी. उन्होंने फिल्म थलाइवी की जमकर तारीफ की लेकिन आलिया और दीपिका की फिल्मों की तरह वो इसकी खुलकर तारीफ नहीं कर सकते. मूवी माफिया का आतंक.’

2:05 PM. 8 Apr 21 2:05 PM. 8 Apr

नोरा फतेही का बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नोरा फतेही ने अपने लेटेस्ट वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया हैं. इस बोल्ड वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में दिलबर गर्ल अपने सिजलिंग अंदाज से फैंस को क्लीन बोल्ड कर रही है. इसमें एक्ट्रेस पहले बाथरोब में दिख रही हैं जिसके बाद वह सिमर ड्रेस पार्टी लुक में आ जाती हैं.

https://www.instagram.com/p/CNWsc_upcsT/

2:05 PM. 8 Apr 21 2:05 PM. 8 Apr

सलमान खान ने राधे को लेकर कही ये बात

सलमान खान ने एक्‍टर कबीर बेदी के साथ किए एक फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि,’हम ‘राधे’ को ईद के मौके पर ही रिलीज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अगर ये लॉकडाउन इसी तरह से आगे चलता रहा तो हमें इस फिल्म को अगली ईद पर रिलीज कर‌ना पड़ेगा.’

7:47 AM. 8 Apr 21 7:47 AM. 8 Apr

Dance Deewane 3 के जज धर्मेश को हुआ कोरोना

कलर्स टीवी के रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश और शो के प्रोडूसर अरविंद राव भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं. फिलहाल उनकी जगह पुनीत और शक्ति आने वाले एपिसोड में जज की कुर्सी संभालेंगे. वहीं, माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और राघव जुयाल की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव हैं.

7:47 AM. 8 Apr 21 7:47 AM. 8 Apr

बिग बॉस 7 फेम अरमान कोहली के छोटे भाई का निधन

बॉलीवुड के डायरेक्टर राजकुमार कोहली के बेटे और एक्टर अरमान कोहली के भाई रजनीश कोहली का बुधवार को निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें काफी समय से स्वास्थ्य से संबंधित कुछ परेशानियां थीं.

https://www.instagram.com/p/CNXSZUMHvge/

7:47 AM. 8 Apr 21 7:47 AM. 8 Apr

राखी सावंत का ये वीडियो वायरल

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो प्रियंका चोपड़ा बनी नजर अ रही है और उनके गानों पर डांस करती हुई दिख रही है. दरअसल, उन्होंने ये एक एप के जरिए किया है. उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और मीडिया यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CNT3WR6H5uG/

मुख्य बातें

Bollywood, Indian TV Actress Latest update Breaking News: सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्‍म ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ (Radhe: Your Most Wanted Bhai) का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. अब ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होनी थी. लेकिन कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण फिल्म फिर से पोस्‍टपोन हो सकती है. वहीं, ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) शो की कंटेस्टेंट रह चुकी राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह फेस एप के जरिए पूरी तरह प्रियंका चोपड़ा के अवातर में नजर आ रही है. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >