Bollywood & TV LIVE Updates : सलमान खान की Radhe का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, VIDEO
Copied link
Bollywood and Tv LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. तसवीर शेयर कर एक्ट्रेस ने फैंस को घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर (Varun Dhawan) ने फैन का बनाया हुआ ग्राफिक डिलीट कर दिया. इस ग्राफिक में वो अलग-अलग अवतार में दिख रहे थे. कोरोना वायरस पैनडेमिक के बीच अपने बर्थडे का ग्राफिक्स शेयर करना उन्हें भारी पड़ गया. जिसके बाद उन्होंने इसपर अपनी सफाई भी दी.
7:57 PM. 22 Apr 217:57 PM. 22 Apr
ऋतिक रोशन के पेरेंट्स की ये तसवीर वायरल
राकेश रोशन की वाइफ पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति राकेश रोशन के साथ एक फोटो शेयर की हैं. इस तसवीर में दोनों पूल में मस्ती करते हुए दिख रहे है. इस फोटो पर ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हाहाहा’. वहीं, उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने लिखा, ‘बहुत प्यारा और शानदार फोटो.’ दोनों की ये तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CN7sBmgJzoC/
7:57 PM. 22 Apr 217:57 PM. 22 Apr
Radhe Trailer रिलीज
सलमान खान (Salman Khan) के फैंस का जिसका इंतजार था, वो पल आ गया. जी हां, ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का धमाकेदार ट्रेलर (Radhe Trailer Released) रिलीज हो गया है.
7:57 PM. 22 Apr 217:57 PM. 22 Apr
क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर अमन वर्मा की मां निधन
टीवी एक्टर अमन वर्मा की मां का निधन हो गया, जिसके बारे में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया. उनकी मां का निधन 18 अप्रैल को हुआ है. अब एक्टर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. वो लिखते है, ‘जीवन रुक गया है. मैं आपको बहुत ही भारी मन से बताना चाहता हूं कि मेरी माता जी कैलाश वर्मा जी का निधन हो गया है. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें. मैं सभी श्रद्धांजलि फोन और मैसेज पर लेना चाहूंगा. इसका कारण कोरोना वायरस की वर्तमान परिस्थितियां है. भगवान आप लोगों का भला करें.’
https://www.instagram.com/p/CN6u3ZPnlhg/
7:57 PM. 22 Apr 217:57 PM. 22 Apr
नहीं रहे कव्वाल फरीद साबरी
मशहूर कव्वाल फरीद साबरी का बुधवार की सुबह निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें निमोनिया हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया. बुधवार दोपहर को ही शहर के घाटगेट स्थित मस्कीनी शाह कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया.
7:57 PM. 22 Apr 217:57 PM. 22 Apr
वरुण धवन ने डिलीट किया ग्राफिक्स
वरुण धवन का 24 अप्रैल को जन्मदिन है और इसे खास बनाने के लिए ये ग्राफिक्स बनाया गया था. जिसे एक्टर ने शेयर किया था. इसे वरुण की फ़िल्मों के लुक्स को मिलाकर बनाया गया था और इसमें मैसेज लिखा हुआ था, ‘प्लाजमा डोनेट करें, जिंदगियां बचाएं.’ लेकिन मीडिया यूजर को ये पसन्द नहीं आया. कोरोना महामारी के बीच वरुण की इस पोस्ट पर कई यूज़र्स ने नेगेटिव कमेंट किये. जिसके बाद इसे डिलीट करते हुए एक्टर ने बताया कि उन्होंने यह किसी को ख़ुश करने के लिए किया था, जिसने यह ग्राफिक बनाया था और शेयर करने की गुज़ारिश की थी, लेकिन मुझे लगता है कि इस सबके लिए इस मीडियम का इस्तेमाल फ़िलहाल नहीं करना चाहिए.
Sardar Ka Grandson Trailer: दादी की इच्छा पूरी करने के लिए लाहौर को अमृतसर लाना चाहते हैं अर्जुन कपूर, देखिए ये जबरदस्त ट्रेलर
7:57 PM. 22 Apr 217:57 PM. 22 Apr
जैकलीन फर्नांडिस की फोटो वायरल
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तसवीर शेयर की हैं. तसवीर में वो अपने घर में बैठी नजर आ रहीं हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैं इन दिनों घर पर हूं… आप सब लोग भी सुरक्षित रहें’.
https://www.instagram.com/p/CN7AFPJs5vx/
12:53 PM. 22 Apr 2112:53 PM. 22 Apr
राघव जुयाल को हुआ कोरोना
टीवी रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के होस्ट राघव जुयाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है और इसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर दी. राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘खांसी और बुखार के बाद मैंने अपना कोविड19 टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है. जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वो अपनी जांच करा लें. सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें. सभी सावधानियां बरतें.’ बता दें कि कुछ दिन पहले ही इस डांस शो के जज धर्मेंश भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे.
https://www.instagram.com/p/CN7pNIehwaJ/
मुख्य बातें
Bollywood and Tv LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस ज���कलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. तसवीर शेयर कर एक्ट्रेस ने फैंस को घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर (Varun Dhawan) ने फैन का बनाया हुआ ग्राफिक डिलीट कर दिया. इस ग्राफिक में वो अलग-अलग अवतार में दिख रहे थे. कोरोना वायरस पैनडेमिक के बीच अपने बर्थडे का ग्राफिक्स शेयर करना उन्हें भारी पड़ गया. जिसके बाद उन्होंने इसपर अपनी सफाई भी दी.